पटना : सरकारी सेवक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को दी गयी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

पटना : शिक्षा विभाग के लोक शिकायत निवारण प्राधिकारी एवं सरकारी सेवक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने चेतावनी जारी की है. चेतावनी में अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने कहा है कि प्रदेश में कई जिलों में ये पदाधिकारी सुनवाई के दिन तो उपस्थित नहीं रहते और रहते भी हैं तो काफी […]

विज्ञापन
पटना : शिक्षा विभाग के लोक शिकायत निवारण प्राधिकारी एवं सरकारी सेवक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने चेतावनी जारी की है. चेतावनी में अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने कहा है कि प्रदेश में कई जिलों में ये पदाधिकारी सुनवाई के दिन तो उपस्थित नहीं रहते और रहते भी हैं तो काफी देरी से आते हैं. इनकी ये कवायद विभाग की मंशा के विपरीत है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक महाजन ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में आगाह किया है. उल्लेखनीय है कि इन दोनों पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने स्तर के मुद्दों पर आने वाली शिकायतों का निबटारा समय सीमा के अंदर करें. हालात ये हैं कि ऐसे तमाम मामले काफी समय से लंबित हैं. उन्होंने कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो सक्षम अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन