पटना : मंत्री नीरज ने तेजस्वी को भेजी मनोहर पोथी
Updated at : 06 Jan 2020 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

पत्र लिख राजद कार्यकर्ताओं को दी साक्षर करने की सलाह पटना : सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चिट्ठी लिखकर उनके कार्यकर्ताओं को साक्षर करने की सलाह दी है. इसके लिए चिट्ठी के साथ आदर्श मनोहर पोथी और ऑल इन वन नामक पुस्तकें भी भेजी हैं. तेजस्वी […]
विज्ञापन
पत्र लिख राजद कार्यकर्ताओं को दी साक्षर करने की सलाह
पटना : सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चिट्ठी लिखकर उनके कार्यकर्ताओं को साक्षर करने की सलाह दी है.
इसके लिए चिट्ठी के साथ आदर्श मनोहर पोथी और ऑल इन वन नामक पुस्तकें भी भेजी हैं. तेजस्वी से उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं को साक्षर करने की शुरुआत मनोहर पोथी के पृष्ठ संख्या 25 पर लिखे प्रार्थना हे प्रभु आनंद दाता…से करें.पत्र में नीरज कुमार ने लिखा है कि राजनीतिक विरोधी रहने के बावजूद सलाह देना धर्म होता है. राजनीतिक ज्ञान से पहले साक्षर या अक्षर ज्ञान का होना जरूरी है. इसे लेकर पुस्तक भेज रहा हूं. इस पत्र में मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी से कहा है कि वे अपने कार्यकर्ताओं को शाब्दिक ज्ञान सीखाने के लिए अपने वेतन से शिक्षक नियुक्त करें.
साथ ही पोस्टर बनाने में लगे हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करवाएं. गौरतलब है कि इन दिनों बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पोस्टर वार चल रहा है. जदयू की ओर से पिछले दिनों 15 साल राजद शासन बनाम 15 साल एनडीए सरकार का पोस्टर लगाया गया था. इसमें राजद के 15 साल के शासन के दौरान हुए अपराध समेत अन्य कार्यों को दिखाया गया था. वहीं, इसके जवाब में राजद की ओर से भी पोस्टर लगाया गया.
पटना : अब शब्दों की अशुद्धियों पर भिड़े जदयू और राजद के कार्यकर्ता
पटना : जदयू और राजद प्रवक्ता अब पोस्टर, ट्विटर और होर्डिंग पर लिखे शब्दों की अशुद्धियों पर एक दूसरे पर बरस रहे हैं. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार की तरफ से नेता प्रतिपक्ष को मनोहर पोथी भेजने संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा है कि जिन विचारों के विरोध में उन्होंने राजनीति की थी, अब उसी के साथ खड़े हैं. उन्हें खुद मनोहर पोथी बढ़ने की जरूरत है.
व्यंग्य किया है कि वे कितने ज्ञानी हैं कि उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ही गलत लिखा है. इससे पहले जदयू प्रवक्ता ने राजद के पोस्टर पर एक गलती पकड़ कर उस पर व्यंग्य किया था. इस पर राजद प्रवक्ता गगन ने सफाई दी है कि राजद पोस्टर की अशुद्धि तो वर्तमान सरकार में शिक्षा की दुर्दशा पर एक प्रतीकात्मक व्यंग्य मात्र था, जिसे जदूय और भाजपा के लोग समझ नहीं सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




