अवैध संबंध के शक में कंकड़बाग से अगवा कर छात्र की हत्या, शव कोडरमा घाटी में फेंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2020 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

पटना/कोडरमा बाजार : कंकड़बाग थाने के आरएमएस कॉलोनी से अपहृत छात्र रॉबिन कुमार उर्फ बिट्टु (26 वर्ष) की अपराधियों ने हत्या कर दी और उसके शव को कोडरमा घाटी में फेंक कर फरार हो गये. पुलिस ने शनिवार को रॉबिन का शव परिजनों व मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामद कर लिया. साथ ही रॉबिन […]
विज्ञापन
पटना/कोडरमा बाजार : कंकड़बाग थाने के आरएमएस कॉलोनी से अपहृत छात्र रॉबिन कुमार उर्फ बिट्टु (26 वर्ष) की अपराधियों ने हत्या कर दी और उसके शव को कोडरमा घाटी में फेंक कर फरार हो गये. पुलिस ने शनिवार को रॉबिन का शव परिजनों व मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामद कर लिया. साथ ही रॉबिन की बुलेट मोटरसाइकिल भी गर्दनीबाग इलाके से बरामद की गयी. रॉबिन की गला दबा कर हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हत्या गला दबा कर हुई या गोली मार कर. रॉबिन कुमार के पिता सुनील कुमार सिंह हैं. पैतृक आवास पटना जिले के सिगोड़ी थाने के चंदौस में है. हालांकि, रॉबिन और उसके पिता सुनील कुमार सिंह पूरे परिवार के साथ कंकड़बाग के चांदमारी रोड, चित्रगुप्त पथ में मरांची भवन के समीप कई दिनों से रह रहे हैं.
हत्या में ममेरे भाई का नाम आया सामने
पुलिस को परिजनों ने आरएमएस कॉलोनी निवासी ममेरे भाई व व्यापारी सूरज सिंह के नाम की जानकारी दी थी. साथ ही यह भी आरोप लगाया था कि सूरज ने ही उसकी हत्या कर दी है.
क्योंकि, उसे शक रहता था कि उसकी पत्नी के साथ रॉबिन का संबंध है. अब पुलिस सूरज सिंह को तलाश रही है. हालांकि, उसे पकड़ा नहीं जा सका है. सूरज ने ही अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में रॉबिन की हत्या कर दी और फरार हो गया.
ननिहाल से निकला और फिर हो गया था गायब
जानकारी के अनुसार, रॉबिन 29 दिसंबर को आरएमएस कॉलोनी स्थित ननिहाल गया था. वहां खाना खाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौटने के क्रम में गायब हो गया. उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आने लगा. कुछ जानकारी नहीं मिली, तो उसके पिता सुनील कुमार सिंह ने 30 दिसंबर को कंकड़बाग थाने में गुम होने का मामला दर्ज कराया था.
रॉबिन की अपने छोटे भाई से 29 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे मोबाइल पर अंतिम बार बात हुई थी. इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था. शव मिलने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि वह ममेरे भाई के साथ गर्दनीबाग पहुंचा. बुलेट लगायी और कोडरमा निकल गया था.
फोन का कोडरमा घाटी में मिला लोकेशन
इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए कंकड़बाग पुलिस ने रॉबिन के संबंध में सूचना जुटानी शुरू कर दी है. इस पर पुलिस को उसके मोबाइल फोन का अंतिम लोकेशन कोडरमा घाटी का मिला. परिजनों ने भी कोडरमा घाटी की ओर रॉबिन को ले जाने की जानकारी पुलिस को दी. पटना पुलिस की एक टीम कोडरमा घाटी में शुक्रवार से ही रॉबिन को खोज रही थी. कोडरमा पुलिस की भी मदद ली गयी और शनिवार को शव बरामद कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




