बिहार के चार किसानों को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 9:02 AM
विज्ञापन
पटना : बेंगलुरु के तुकाकुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेहूं व मक्का का सर्वाधिक उत्पादन करने वाले चार बिहारी किसानों को कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया. साथ ही वर्ष 2016-17 में मक्का और 2017-18 में गेहूं के सर्वाधिक उत्पादन करने के लिए भी राज्य सरकार को कृषि कर्मण पुरस्कार […]
विज्ञापन
पटना : बेंगलुरु के तुकाकुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेहूं व मक्का का सर्वाधिक उत्पादन करने वाले चार बिहारी किसानों को कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया.
साथ ही वर्ष 2016-17 में मक्का और 2017-18 में गेहूं के सर्वाधिक उत्पादन करने के लिए भी राज्य सरकार को कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी के अलावा दो-दो लाख रुपये की राशि प्रदान की गयी, जबकि राज्य सरकार के कृषि विभाग को दोनों उत्पादन के लिए दो-दो करोड़ रुपये,प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी मिली. बिहार की तरफ से कर्मण पुरस्कार कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने प्रधानमंत्री से प्राप्त किया. इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे.
इन किसानों को मिला पुरस्कार
2016-17 में मोटे अनाज मसलन मक्का के बेहतर उत्पादन के लिए किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के मदन कुमार सिंह और जमुई जिले के जमुई प्रखंड की महिला किसान मृदुला देवी को, जबकि वर्ष 2017-18 में गेहूं उत्पादन के लिए मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के तरुण कुमार विकास और खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड की महिला किसान बबिता देवी को पीएम ने सम्मानित किया.
कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य में 2016-17 में मक्का का कुल उत्पादन 38.46 लाख मीटरिक और उत्पादकता 53.35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और वित्तीय वर्ष 2017-18 में गेहूं का कुल उत्पादन 61.04 लाख मीट्रिक टन और उत्पादकता 29.05 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही, जो रिकॉर्ड है. गौरतलब है कि राज्य को पहले भी चावल, गेहूं और मक्का के लिए तीन कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जा चुका है. यह चौथा और पांचवां कृषि कर्मण पुरस्कार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










