पटना : एनआइडी की प्रीलिम्स परीक्षा में क्रिएटिविटी प्रश्न में फंसे छात्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग (एनआइडी) की डिजाइन एप्टीट्यूट टेस्ट (डीएटी) प्रीलिम्स परीक्षा रविवार को दो सेंटर पर शांतिपूर्ण आयोजित हुई. परीक्षा 9:30 बजे 12:30 बजे तक चली. परीक्षा देकर निकलने वाले परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार काफी टफ सवाल पूछे गये. क्रिएटिविटी के सवाल सबसे कठिन थे. परीक्षा पैटर्न को काफी हाइ […]
विज्ञापन
पटना : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग (एनआइडी) की डिजाइन एप्टीट्यूट टेस्ट (डीएटी) प्रीलिम्स परीक्षा रविवार को दो सेंटर पर शांतिपूर्ण आयोजित हुई. परीक्षा 9:30 बजे 12:30 बजे तक चली. परीक्षा देकर निकलने वाले परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार काफी टफ सवाल पूछे गये.
क्रिएटिविटी के सवाल सबसे कठिन थे. परीक्षा पैटर्न को काफी हाइ लेवल कर दिया गया है. इस बार जनरल एलिजिबिलिटी के 21 प्रश्न भी पूछे गये. इसके साथ ही एलिस्ट्रेशन, कंपोजिशन के प्रश्न कहानी आधारित थे. कई प्रश्न कहानी के रूप में थे, जिसे पढ़ कर उस कहानी की भावना चित्रों के माध्यम से दिखाना था. वहीं, एनआइडी के विशेषज्ञ प्रो राज चित्रकार ने बताया कि पहली बार जनरल एलिजिबिलिटी के प्रश्न पूछे गये. अभी तक जनरल एलिजिबिलिटी के प्रश्न नहीं पूछे जाते थे.
इस बार का पैटर्न काफी कठिन था
इसका अर्थ यह हुआ कि एनआइडी रचनात्मक, कलात्मक और सृजनात्मक स्टूडेंट्स की तलाश कर रहा है. इस बार का पैटर्न काफी कठिन था. दो-तीन सालों से तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह एग्जाम कुछ आसान रही होगी. अब स्टूडेंट्स को एनआइडी को लेकर काफी तैयारी करनी होगी. स्टूडेंट्स अब आगे की तैयारी में जुट जाये. स्टूडेंट्स अब मुख्य परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करें. प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 19 मार्च को जारी किया जायेगा. मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 अप्रैल को जारी होगा. मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा 28 मई को की जायेगी. काउंसेलिंग पांच से छह जून को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन