पटना : एनआरसी से गरीबों को परेशानी : मांझी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
महाराजा बिजली पासी का जयंती समारोह मना महागठबंधन में फिर को-ऑर्डिनेशन कमेटी के गठन की दोहरायी मांग पटना : अखिल भारतीय पासी समाज की ओर से शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में महाराजा बिजली पासी के जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि एनआरसी व सीएए […]
विज्ञापन
महाराजा बिजली पासी का जयंती समारोह मना
महागठबंधन में फिर को-ऑर्डिनेशन कमेटी के गठन की दोहरायी मांग
पटना : अखिल भारतीय पासी समाज की ओर से शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में महाराजा बिजली पासी के जयंती समारोह का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि एनआरसी व सीएए के लागू होने से गरीबों व दलितों को परेशानी होगी. उन्होंने इस मुद्दे पर पासी समाज को साथ आने का अाह्वान किया और पासी समाज की मांगों का समर्थन भी किया. वहीं, पत्रकारों से बातचीत में एक बार फिर उन्होंने महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के गठन की मांग दोहरायी. साथ ही कहा कि दिसंबर तक कमेटी नहीं गठित होने पर आगे का निर्णय लेंगे. गौरतलब है कि मांझी 29 दिसंबर को किशनगंज में एक संस्था द्वारा एनआरसी व सीएए के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं.
इसमें एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी के भी भाग लेने की खबर है. कार्यक्रम की अध्यक्षता हम के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमारी चौधरी ने की. उन्होंने नीरा को कृषि का दर्जा देने, आपदा के तहत ताड़ के पेड़ से गिरने पर मृत्यु होने पर अनुदान देने व पासी बोर्ड के गठन सहित अन्य कई मांगों को रखा और कहा कि अगर महागठबंधन उनकी बातों को मानता है, तो पासी समाज उनका साथ देगा. कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सहित कई विधायक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन