पटना : पूर्णिया विवि में निकली नियुक्तियों पर रोक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2019 9:06 AM

विज्ञापन

विवि में तृतीय श्रेणी की बहाली करेगा कर्मचारी चयन आयोग पटना : शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि विवि में तृतीय श्रेणी की नियुक्तियां अब राज्य कर्मचारी चयन आयोग करेगा. विशेष सचिव सतीश चंद्र झा ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को को कहा है कि जब तक विधिसम्मत नियुक्तियां हो […]

विज्ञापन
विवि में तृतीय श्रेणी की बहाली करेगा कर्मचारी चयन आयोग
पटना : शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि विवि में तृतीय श्रेणी की नियुक्तियां अब राज्य कर्मचारी चयन आयोग करेगा. विशेष सचिव सतीश चंद्र झा ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को को कहा है कि जब तक विधिसम्मत नियुक्तियां हो नहीं जाती तब तक मात्र सेवानिवृत्त कर्मियों की संविदा नियुक्ति की जा सकती हैं. विभाग ने इस बाबत पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से निकाली गयी तृतीय श्रेणी की सौ से अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया पर पाबंदी लगा दी है.
शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक सभी नियुक्तियां बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के निकाली गयीं थी. विशेष सचिव सतीश चंद्र झा ने न केवल नियुक्ति व नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित करने के आदेश दिये हैं, बल्कि इस मामले में विभागीय कार्रवाई के लिए भी कहा है.जानकारी के मुताबिक पूर्णिया विश्वविद्यालय ने उप कुल सचिव, डिप्टी रजिस्ट्रार,असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सेक्शन अफसर, स्टेनोग्राफर, यूडीटी, एलडीसी, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष,ऑडिटर सहित 20 श्रेणी के पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी थी.
अधिकतर को कॉल या एडमिट लेटर भी जारी किये जा चुके थे. इन पदों के लिए हजारों लोगों ने आवेदन भी किये हैं. उच्च शिक्षा निदेशालय ने जांच के दौरान उच्च शिक्षा निदेशालय और राज्यपाल सचिवालय ने विश्वविद्यालय के कुल सचिव से प्रतिवेदन भी मांगा था.हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया.
राज्य सरकार के मार्च 2019 में जारी संकल्प के मुताबिक विश्वविद्यालयों में तृतीय वर्ग के पदों पर नियुक्ति बिहार कर्मचारी चयन आयोग के जरिये की जानी हैं. इसके अलावा राज्यपाल सचिवालय के परिनियम में उप कुल सचिव के पद पर नियुक्ति कुलाधिपति के स्तर से की जानी है. यह पद प्रोन्नति के जरिये भरा जाना था. बावजूद पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने अपने स्तर से उप कुल सचिव की सीधी नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया. शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन