पटना : खासमहाल की जमीन को फ्री-होल्ड करने की मांग

Updated at : 27 Dec 2019 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : खासमहाल की जमीन को फ्री-होल्ड करने की मांग

पटना : खासमहाल की जमीन को लेकर एक तरफ पटना जिला प्रशासन पटना-गया रोड (पुराना) और कदमकुआं इलाके में लीज कैंसिल करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है. दूसरी तरफ खासमहाल के लीजधारक इसे बचाने में जुटे हुए हैं. इसकी लड़ाई लड़ रही खासमहाल सोसाइटी रविवार को बांकीपुर विधायक नितिन नवीन एवं कुम्हरार विधायक […]

विज्ञापन
पटना : खासमहाल की जमीन को लेकर एक तरफ पटना जिला प्रशासन पटना-गया रोड (पुराना) और कदमकुआं इलाके में लीज कैंसिल करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है. दूसरी तरफ खासमहाल के लीजधारक इसे बचाने में जुटे हुए हैं.
इसकी लड़ाई लड़ रही खासमहाल सोसाइटी रविवार को बांकीपुर विधायक नितिन नवीन एवं कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा के साथ बैठक करेगी. सोसाइटी का कहना है कि झारखंड, उड़िसा, पश्चिम बंगाल जो कभी बिहार का हिस्सा था, उसने अलग राज्य बनने के बाद अपने राज्य में खासमहाल की जमीन को फ्री-होल्ड किया है, लेकिन बिहार में ऐसा नहीं है. सोसाइटी चाहती है कि उनके लीज की जमीन को भी बिहार सरकार फ्री-होल्ड करे. इसको लेकर पटना में मांग तेज हो रही है. सोसाइटी लाेग केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात कर चुके हैं. बहुत जल्द सोसाइटी के लोग सीएम से भी मिलेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन