अफवाहों को हवा देने वाले सबसे ज्यादा खतरनाक - डॉ. संजय जायसवाल
Updated at : 25 Dec 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने ब्लॉग लिखकर नागरिकता संशोधन विधेयक पर उपजी मौजूद परिस्थिति को खतरनाक बताया है. उन्होंने इस पर अपने ब्लॉग में लिखा है कि अफवाह कितनी खतरनाक होतीं हैं, यह संविधान, धर्मनिरपेक्षता और आजादी के नाम पर देश में जारी उत्पात को देख कर पता चलता है. परंतु […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने ब्लॉग लिखकर नागरिकता संशोधन विधेयक पर उपजी मौजूद परिस्थिति को खतरनाक बताया है. उन्होंने इस पर अपने ब्लॉग में लिखा है कि अफवाह कितनी खतरनाक होतीं हैं, यह संविधान, धर्मनिरपेक्षता और आजादी के नाम पर देश में जारी उत्पात को देख कर पता चलता है.
परंतु ये लोग इन अफवाहों से भी खतरनाक हैं, जो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इन अफवाहों को हवा दे रहे हैं. कुछ राजनीतिक दलों की तरफ से इस कानून पर लगातार किया जा रहा दुष्प्रचार न सिर्फ निंदनीय है. आश्चर्य तो तब होता है कि जब देश के कुछ बुद्धिजीवी भी इस आग को हवा देने में इन राजनीतिक दलों से दो कदम आगे बढ़े हुए दिखायी दे रहे हैं. लोकतंत्र में किसी मुद्दे का विरोध करना लाजमी है, लेकिन, क्या विरोध की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने लिखा है कि पीएम मोदी व गृहमंत्री के स्तर से बार-बार यह स्पष्ट किये जाने के बाद भी कि नागरिकता संशोधन कानून में सिर्फ नागरिकता देने का प्रावधान है. इस बीच देश के 1100 चर्चित बुद्धिजीवियों का इस कानून के समर्थन में आगे आना, इन अशांतियों के बीच देश जन-गण के मन को सुकून देने वाला है. यह सवाल उन दलों से है, जिन्होंने दो कदम आगे बढ़ एक झूठे मुद्दे पर बिहार को बंद तक कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




