दानापुर : एनआरसी का गलत ढंग से किया जा रहा प्रचार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सगुना मोड़ स्थित हाइटेक अस्पताल में परिचर्चा दानापुर : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रविवार को सगुना मोड़ स्थित हाइटेक अस्पताल के सभागार में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित की गयी. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का गलत ढंग से प्रचार-प्रसार किया जा रहा […]
विज्ञापन
सगुना मोड़ स्थित हाइटेक अस्पताल में परिचर्चा
दानापुर : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रविवार को सगुना मोड़ स्थित हाइटेक अस्पताल के सभागार में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित की गयी. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का गलत ढंग से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में बिहार का भाजपा महिला मोर्चा आगे आयेगा और कानून के समर्थन में हर जिले व प्रखंड में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में जागृत करेगा. लोगों को इस विधेयक के बारे में जानकारी देंगे और उनकी गलतफहमी दूर की जायेगी. उन्होंने कहा कि सूबे में भाजपा महिला मोर्चा पूरी लगन के साथ कार्य कर रहा है. कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने किया. मौके पर हेमलता वर्मा, संजय झा, संगीता कुमारी, मधुबाला आदि थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










