पटना : पूर्ववर्ती छात्रा ने निदेशक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक प्रबंधन संस्थान के निदेशक पर कॉलेज की 2016-18 बैच की एक पूर्ववर्ती छात्रा नीलू कुमारी (काल्पनिक नाम) ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. अभी हाल ही में छात्रा मैनेजमेंट कॉलेज से कोर्स पूरा कर एक निजी कंपनी में कार्य कर रही है. जक्कनपुर थाने में लिखित शिकायत में […]

विज्ञापन

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक प्रबंधन संस्थान के निदेशक पर कॉलेज की 2016-18 बैच की एक पूर्ववर्ती छात्रा नीलू कुमारी (काल्पनिक नाम) ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. अभी हाल ही में छात्रा मैनेजमेंट कॉलेज से कोर्स पूरा कर एक निजी कंपनी में कार्य कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जक्कनपुर थाने में लिखित शिकायत में नीलू ने आरोप लगाते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान एक कर्मचारी से मुझे अपने केबिन में बुलाया और कंप्यूटर पर टाइपिंग आने का सवाल पूछ टाइपिंग करने को कहा. ऐसे में जैसे ही कंप्यूटर सीट पर बैठ टाइपिंग करना शुरू किया कि पीछे से आकर वह छेड़खानी करना शुरू कर दिये. हालांकि संस्थान प्रशासन का कहना है कि पास आउट होने के बाद छात्रा ने साजिश के तहत यह आरोप लगाया है जो गलत है.

कॉलेज से निकालने की मिली धमकी : नीलू कुमारी ने बताया कि छेड़खानी के बाद रोते-रोते अपने अन्य साथियों व बड़े भाई को मामले की जानकारी दी.

इसके बाद पूरे कैंपस में यह बातें फैल गयी. जानकारी मिलने के बाद निदेशक ने धमकी देते हुए कहा कि अगर मामले को शांत नहीं किया गया तो छात्रा को कैंपस से निलंबित कर दिया जायेगा. छात्रा की माने तो कैंपस सेलेक्शन नहीं होने की भी धमकी दी गयी. उस समय वह शांत हो गयी और जब सेलेक्शन हुआ तो वह थाने पहुंच आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रा के बयान पर निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

छेड़खानी का आरोप गलत

संस्थान के सीनियर लाइजन कंसलटेंट कुमोद कुमार ने बताया कि निदेशक पर छेड़खानी का आरोप पूरी तरह से गलत है. यहां से निलंबित एक महिला वार्डन के कहने पर छात्रा ने गलत आरोप लगाया है.

अगर पुलिस की ओर से जांच की जायेगी तो मामले का खुद खुलासा हो जायेगा. जबकि आरोप लगाने वाली छात्रा को संस्थान की ओर से काफी मदद की गयी है. 11 साल से निदेशक ने संस्थान को काफी आगे बढ़ाया, साजिश के तहत उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन