पटना : आइजीआइएमएस में आउटसोर्स कर्मियों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

पटना : आइजीआइएमएस में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों ने शुक्रवार को वेतन भुगतान की मांग को लेकर निदेशक कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि पिछले महीने का वेतन उन्हें अभी तक नहीं मिला है. साथ ही वेतन में वृद्धि भी नहीं हो रही है. इसके कारण वह आर्थिक तंगी के शिकार हैं. […]

विज्ञापन
पटना : आइजीआइएमएस में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों ने शुक्रवार को वेतन भुगतान की मांग को लेकर निदेशक कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि पिछले महीने का वेतन उन्हें अभी तक नहीं मिला है.
साथ ही वेतन में वृद्धि भी नहीं हो रही है. इसके कारण वह आर्थिक तंगी के शिकार हैं. प्रदर्शन का असर आइजीआइएमएस के कामकाज पर पड़ा और मरीजों को भी परेशानी हुई. विरोध प्रदर्शन घंटों चलता रहा. कर्मचारी निदेशक से मिलना चाहते थे. बाद में निदेशक की पहल पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीष मंडल को उनसे बातचीत के लिए अधिकृत किया गया. उनकी और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ.
सिर्फ साप्ताहिक छुट्टी मान्य
डॉ मंडल ने बताया कि आउटसोर्स पर जो भी कर्मी काम कर रहे हैं, उनका एम-04 कंपनी से एकरारनामा के अनुसार सेवा बहाल है. इसमें हर साल उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि नहीं है, जो अनुबंध पर कर्मी कार्य कर रहे हैं, उनकी सिर्फ साप्ताहिक छुट्टी मान्य है.
इसके अलावा राजकीय अवकाश में ही उन्हें छुट्टी दी जा सकती है. एकरारनामा के अनुसार कर्मचारियों को आउटसोर्स कंपनी की ओर से हर हाल में प्रतिमाह वेतन देना है. डॉ मंडल ने बताया कि अगर आउटसोर्स कंपनी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं देती है, तो कंपनी से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन