पटना : सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दूसरे बैच का प्रशिक्षण आज से

Updated:
विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओस) शनिवार से सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग का दूसरा बैच शुरू करने जा रही है. इसके लिए 29,529 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इससे पूर्व 15,139 का कोर्स पूरा हो चुका है. उनका जल्द ही दीक्षांत समारोह करके सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया जायेगा. एनआइओएस के क्षेत्रीय निदेशक […]

विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओस) शनिवार से सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग का दूसरा बैच शुरू करने जा रही है. इसके लिए 29,529 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इससे पूर्व 15,139 का कोर्स पूरा हो चुका है.
उनका जल्द ही दीक्षांत समारोह करके सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया जायेगा. एनआइओएस के क्षेत्रीय निदेशक कमांडर परमजीत सिंह ने शुक्रवार को संस्थान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कोर्स को करने वाले प्राथमिक चिकित्सा व उपचार कर पायेंगे.
लेकिन इसकी सीमाएं हैं. पूरी तरह से मेडिकल प्रैक्टिस वे नहीं कर सकते. सर्जरी नहीं कर सकते. सरकारी या प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों में नौकरी के लिए उक्त कोर्स से उन्हें मदद मिलेगी.
वर्ष 2015 में राज्य स्वास्थ्य समिति से हुआ समझौता : एनआइओएस व राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा चार लाख अप्रशिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए एक समझौता 2015 में ही हुआ था. उसीके तहत यह कार्यक्रम राज्य के 324 स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जा रहा है. यह एक वर्ष का कोर्स है, जिसकी फीस पांच हजार रुपये है.
682 स्वास्थ्य केंद्रों को प्रशिक्षण के लिए मान्यता : इस मौके पर राज्य परामर्श दातृ समिति के अध्यक्ष डा एलबी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वस्थ्य बिहार की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए सरकार के द्वारा यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है.
उसी क्रम में एक वर्ष का सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा एनआइओएस के साथ समझौता किया गया. राज्य में 682 स्वास्थ्य केंद्र सह उत्क्रमित केंद्रों को प्रशिक्षण के लिए मान्यता दी गयी है. 21 दिसंबर से 324 केंद्रों पर 16200 उम्मीदवारों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन