पटना : किसानों के हित की बात संसद से सरकार तक पहुंचायेगा जदयू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2019 7:41 AM

विज्ञापन

जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक में सांसद आरसीपी सिंह का एलान पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह ने कहा है कि किसानों के हित की बात को उनकी पार्टी सरकार तक पहुंचायेगी. संसद में भी मुद्दा उठाया जायेगा. गुरुवार को जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रकोष्ठ […]

विज्ञापन
जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक में सांसद आरसीपी सिंह का एलान
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह ने कहा है कि किसानों के हित की बात को उनकी पार्टी सरकार तक पहुंचायेगी. संसद में भी मुद्दा उठाया जायेगा. गुरुवार को जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रकोष्ठ के सभी जिलाध्यक्षों से किसान हित में उठाये जाने वाले कार्यों के बारे में फीडबैक लिया.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ऐसे कार्य कर रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले. रबी फसल की भी खरीद की जायेगी.
किसान किसी एक जाति या धर्म के नहीं होते हैं. उन्होंने किसान प्रकोष्ठ को मजबूत करने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आम किसानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी. बैठक को विधान पार्षद संजय गांधी और प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने भी संबोधित किया. नवनियुक्त किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को सांसद आरसीपी सिंह ने किसान सम्मान पाग पगड़ी पहनाकर और चादर ओढ़ाकार सम्मानित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन