कूड़ा जलाकर गर्मी का इंतजाम, ताकि बचे जान

पटना : पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर व टमटम पड़ाव के आसपास सैकड़ों की संख्या में रिक्शा चालक, भिखारी व अन्य लाचार लोग रात गुजारते हैं. इन लोगों के लिए जिला प्रशासन की ओर से सिर्फ एक जगह हनुमान मंदिर के समीप अलाव की व्यवस्था की गयी है, जहां पांच-सात किलोग्राम लकड़ी दिखी. इस लकड़ी […]
पटना : पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर व टमटम पड़ाव के आसपास सैकड़ों की संख्या में रिक्शा चालक, भिखारी व अन्य लाचार लोग रात गुजारते हैं. इन लोगों के लिए जिला प्रशासन की ओर से सिर्फ एक जगह हनुमान मंदिर के समीप अलाव की व्यवस्था की गयी है, जहां पांच-सात किलोग्राम लकड़ी दिखी. इस लकड़ी के सहारे रात बिताना मुश्किल था. वहीं, मंदिर के पीछे, टमटम पड़ाव के समीप और वेटिंग हॉल के समीप लोग कूड़ा जला कर ठंड से लड़ते दिखे.
गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. इसके साथ ही बर्फीली पछुआ हवा भी चल रही है. इस कारण शाम होते ही ठंड और बढ़ जा रही है. कड़ाके की ठंड की इस रात में भी खुले आसमान के नीचे लोग रात गुजारने को मजबूर दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




