ePaper

पटना :23 से आंबेडकर छात्रावास का गेट बाजार समिति की ओर खुलेगा

Updated at : 19 Dec 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :23 से आंबेडकर छात्रावास का गेट बाजार समिति की ओर खुलेगा

पटना : पटना विश्वविद्यालय के सैदपुर कैंपस में स्थित आंबेडकर छात्रावास का गेट 23 दिसंबर को बाजार समिति साइड से खोला जायेगा.इसके लिए उस साइड की बाउंड्री तोड़ी जायेगी. पीयू के इंजीनियरिंग विभाग को उक्त निर्देश मिल चुका है. जिला प्रशासन से उक्त तिथि को फोर्स की मांग भी विवि प्रशासन द्वारा की जा रही […]

विज्ञापन
पटना : पटना विश्वविद्यालय के सैदपुर कैंपस में स्थित आंबेडकर छात्रावास का गेट 23 दिसंबर को बाजार समिति साइड से खोला जायेगा.इसके लिए उस साइड की बाउंड्री तोड़ी जायेगी. पीयू के इंजीनियरिंग विभाग को उक्त निर्देश मिल चुका है. जिला प्रशासन से उक्त तिथि को फोर्स की मांग भी विवि प्रशासन द्वारा की जा रही है. अगर किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं हुआ तो उक्त तिथि को उस साइड से गेट खोल दिया जायेगा. बताते चलें कि सैदपुर में मुख्य द्वार से आने-जाने में आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मुख्य गेट साइड के हॉस्टलों में रहने वाले छात्र इनसे उलझ जाते हैं और मारपीट करते हैं.
सैदपुर में तीन भवन टूटेंगे
पीूय के साउथ कैंपस स्थित तीन पुराने जर्जर भवन टूटेंगे. इसमें एक वाणिज्य कॉलेज की जमीन पर है, जहां एक पुराना प्रेस का भवन है. इसके अतिरिक्त हॉस्टल संख्या आठ व नौ जो जर्जर हैं, उन्हें भी तोड़ा जाना है. इसमें एक भवन में पहले पुलिस फोर्स रहती थी, जिसे खाली करा दिया गया है.
वहीं एक पुराना हॉस्टल है, जो जर्जर है. यहां अतिक्रमण अब भी है, जिसे हटाया जाना है. बाउंड्री व रास्ते को लेकर भी दिक्कत है. इन सबको दूर किया जाना है. वाणिज्य कॉलेज की जमीन पर कॉलेज का भवन बनना है. वहीं हॉस्टलों की जगह पर फिर से नये हॉस्टल व पीजी के भवन बनाने की योजना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन