पटना : प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई, वसूला गया 40 हजार जुर्माना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : नगर निगम के सभी अंचलों में मंगलवार को गंदगी फैलाने वालों के साथ साथ प्लास्टिक, अवैध बैनर पोस्टर व प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी. इस अभियान के दौरान नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र के शेखपुरा से लेकर जगदेव पथ तक अभियान चलाया गया और 30 ठेला-खोमचा दुकानों में छापेमारी की […]
विज्ञापन
पटना : नगर निगम के सभी अंचलों में मंगलवार को गंदगी फैलाने वालों के साथ साथ प्लास्टिक, अवैध बैनर पोस्टर व प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी.
इस अभियान के दौरान नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र के शेखपुरा से लेकर जगदेव पथ तक अभियान चलाया गया और 30 ठेला-खोमचा दुकानों में छापेमारी की गयी. इसमें 4.2 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त करने के साथ 5,920 रुपये जुर्माना वसूला गया. पाटलिपुत्र अंचल क्षेत्र के बोरिंग रोड, बोरिंग कनाल रोड, राजापुर पुल से लेकर गांधी मैदान तक 435 दुकानों में छापेमारी की गयी और पांच किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया. इन दुकानदारों से 17 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया.
इसके साथ ही कोयला का उपयोग करने वाले छह दुकानों पर कार्रवाई और गंदगी फैलाने के आरोप में चार व्यक्तियों से 700 रुपये जुर्माना वसूला गया. बांकीपुर अंचल के वार्ड संख्या 36,38,39,40, 41, 42,43,47, 48, 49, 50 एवं 51 में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. कंकड़बाग अंचल में 50 दुकानों में छापेमारी की गयी और प्लास्टिक रखने के आरोप में 3.5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










