पटना : गांजा तस्करी मामले में दो अभियुक्तों कारावास
Updated at : 18 Dec 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 राजीव रंजन कुमार की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में त्रिपुरा निवासी ट्रक चालक सजल दास व खलासी अंशुमान चक्रवर्ती को कठोर कारावास व जुर्माना किया है. न्यायालय ने एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं में 15-15 वर्षों का कठोर कारावास व साढ़े तीन लाख रुपये […]
विज्ञापन
पटना : पटना के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 राजीव रंजन कुमार की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में त्रिपुरा निवासी ट्रक चालक सजल दास व खलासी अंशुमान चक्रवर्ती को कठोर कारावास व जुर्माना किया है. न्यायालय ने एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं में 15-15 वर्षों का कठोर कारावास व साढ़े तीन लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है.
अभियुक्तों काे आर्थिक अपराध की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छह सितंबर 2016 को एक ट्रक के साथ गिरफ्तार किया था. ट्रक की तलाशी के क्रम में 79 पैकेटों में 804-600 ग्राम गांजा बरामद हुआ. उक्त गांजा ट्रक के माध्यम से अगरतल्ला से आसाम, पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार राज्य में पूर्णिया, बेगूसराय, समस्तीपुर, महुआ, हाजीपुर होते हुए पटना भेजा जा रहा था. उक्त गांजे को ट्रक मालिक श्रवण कुमार दास ने भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




