100 क्विंटल पाॅलीथिन हुई बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2019 3:48 AM
पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु के बाग मुहल्ला में स्थित प्लास्टिक कैरीबैग (पॉलीथिन) कारखाने में शनिवार को अनुमंडल व निगम की टीम ने संयुक्त तौर से पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. छापेमारी में शामिल एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि छापेमारी के दरम्यान टीम ने लगभग सौ क्विंटल पॉलीथिन व निर्माण […]
पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु के बाग मुहल्ला में स्थित प्लास्टिक कैरीबैग (पॉलीथिन) कारखाने में शनिवार को अनुमंडल व निगम की टीम ने संयुक्त तौर से पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. छापेमारी में शामिल एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि छापेमारी के दरम्यान टीम ने लगभग सौ क्विंटल पॉलीथिन व निर्माण सामग्री जब्त की है. एसडीओ ने बताया कि इस संबंध में फैक्टरी मालिक नवल किशोर राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. जिस समय छापेमारी हुई, उस समय चार श्रमिक वहां मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










