पटना : बाजार में शीघ्र आयेगा सस्ता प्याज : मंत्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य के सब्जी बाजारों में जल्द ही सस्ती दर पर आम लोगों को प्याज मिलने लगेगा. राज्य सरकार प्याज का सही भंडारण करने की दिशा में पूरी तरह से प्रयासरत है. ये बातें सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को कहीं. वे यहां आयोजित सहयोग कार्यक्रम में आम […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के सब्जी बाजारों में जल्द ही सस्ती दर पर आम लोगों को प्याज मिलने लगेगा. राज्य सरकार प्याज का सही भंडारण करने की दिशा में पूरी तरह से प्रयासरत है.
ये बातें सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को कहीं. वे यहां आयोजित सहयोग कार्यक्रम में आम लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर रू-ब-रू हो रहे थे. नेफेड ने बिस्कोमान के जरिये कम दाम पर प्याज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की थी, लेकिन कानून-व्यवस्था का मामला सामने आने की वजह से इसे फिलहाल रोक दिया गया है. प्याज का सही भंडारण करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है.मंत्री ने कहा कि संसद की दोनों सदनों से पारित नागरिकता संशोधन विधेयक को नये भारत की निर्माण की ओर एक बढ़ता हुआ कदम कहा है. आज देश की जनता व किसान नये भारत के निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दे रहे हैं.
कुछ लोगों के विरोधाभाषी बयान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक राज्य है. यहां का लोकतंत्र परिपक्व हो चुका है. आम जनता सब कुछ देख रही है. वह इनके झांसे में आने वाली नहीं है. महागठबंधन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वार्थवश बना यह गठबंधन जल्द ही खत्म हो जायेगा.
आश्चर्य नहीं होगा कि आने वाले दिनों में राजद के बिना भी एक अलग गठबंधन बन जाये. सहयोग कार्यक्रम के दौरान कई जिलों से आये कार्यकर्ता और आम लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन