पटना : नरेंद्र भाई का बेदाग साबित होना कांग्रेस-राजद के मुंह पर तमाचा : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर विरोधियों पर साधा निशाना पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वर्ष 2002 में गुजरात के गोधरा स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में आग लगा कर 56 कारसेवकों को जिंदा जला दिया गया था. इस घटना के बाद भड़के दंगों के लिए राजनीतिक द्वेष […]
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर विरोधियों पर साधा निशाना
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वर्ष 2002 में गुजरात के गोधरा स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में आग लगा कर 56 कारसेवकों को जिंदा जला दिया गया था.
इस घटना के बाद भड़के दंगों के लिए राजनीतिक द्वेष के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया गया था, देश-विदेश में उनकी छवि खराब की गयी और सोनिया गांधी ने उन्हें ‘मौत का सौदागर’तक कहा था, जबकि दंगों की विस्तृत जांच के बाद नानावती आयोग ने नरेंद्र मोदी और उनकी तत्कालीन सरकार के तीन मंत्रियों को भी क्लीन चिट दे दी. आयोग की जांच में नरेंद्र भाई का बेदाग साबित होना कांग्रेस-राजद जैसे कथित सेक्यूलर दलों के मुंह पर करारा तमाचा है.
उन्होंने कहा कि नानावती आयोग ने इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि दंगा सुनियोजित था. आयोग ने 1500 पृष्ठों की रिपोर्ट में साफ कहा है कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे दंगा भड़काने में किसी मंत्री की संलिप्तता साबित हो सके. इससे पहले एसआइटी भी नमो को क्लीन चिट दे चुकी है. गुजरात दंगे का सच जब सामने आ गया है, तब उन लोगों को देश से माफी मांगनी चाहिए, जो केवल दुर्भावानावश नरेंद्र मोदी को सांप्रदायिक बताते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










