टेंट सिटी का निर्माण शुरू, 24 तक करना होगा पूरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : कंगन घाट पर पांच हजार सिख संगत के लिए बनने वाली टेंट सिटी में 24 डोरमेट्री व 20 लग्जरी कॉटेज का निर्माण कार्य कराया जायेगा. टेंट सिटी दो लंगर हाल, प्रशासनिक भवन, चिकित्सा कक्ष, किचेन व स्टोर रूम समेत अन्य सुविधाओं से लैस होगी. टेंट सिटी के निर्माण कार्य का दायित्व निभा […]
विज्ञापन
पटना सिटी : कंगन घाट पर पांच हजार सिख संगत के लिए बनने वाली टेंट सिटी में 24 डोरमेट्री व 20 लग्जरी कॉटेज का निर्माण कार्य कराया जायेगा. टेंट सिटी दो लंगर हाल, प्रशासनिक भवन, चिकित्सा कक्ष, किचेन व स्टोर रूम समेत अन्य सुविधाओं से लैस होगी. टेंट सिटी के निर्माण कार्य का दायित्व निभा रहे हितकारी प्रोडक्शन एंड क्रिएशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर सलीम खान ने बताया कि 800 मीटर लंबा व 150 मीटर चौड़ाई में टेंट सिटी का निर्माण होगा.
प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार टेंट सिटी का निर्माण कार्य 24 दिसंबर तक पूरा करके सौंपना है. बुधवार को टीम ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान जेसीबी से भूमि समतल करायी गयी. गुरुवार से निर्माण कार्य में तेजी आ जायेगी. इसके लिए 200 से अधिक श्रमिकों को लगाया जायेगा, ताकि कार्य समय सीमा के अंदर हो सके.
27 से 29 दिसंबर के बीच राजगीर स्थित शीतल कुंड गुरुद्वारा में 550वें प्रकाश पर्व व पटना साहिब में दो जनवरी 2020 को गुरु महाराज के 353वां प्रकाश पर्व आयोजित हो रहा है. ऐसे में दोनों प्रकाश पर्व को दृष्टिगत करते हुए टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि 25 दिसंबर से आने वाली सिख संगत इसमें ठहर सके. टेंट सिटी में बुकिंग के लिए टॉल फ्री नंबर भी जारी किया जायेगा. ताकि संगत टेंट सिटी में बुकिंग करा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










