पटना : 25 तक रिजल्ट, मार्च में होगी मुख्य परीक्षा

Updated at : 09 Dec 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 25 तक रिजल्ट, मार्च में होगी मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा के लिए जनवरी में भर सकते हैं फाॅर्म पटना : 25 दिसंबर तक 65वीं बीपीएससी पीटी का रिजल्ट निकलेगा. आयोग के सूत्रों की मानें, तो चार हजार उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया जायेगा, जो कि पदों के संख्या की दस गुना होगी. विदित हो कि वर्तमान में पदों की संख्या […]

विज्ञापन
मुख्य परीक्षा के लिए जनवरी में भर सकते हैं फाॅर्म
पटना : 25 दिसंबर तक 65वीं बीपीएससी पीटी का रिजल्ट निकलेगा. आयोग के सूत्रों की मानें, तो चार हजार उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया जायेगा, जो कि पदों के संख्या की दस गुना होगी. विदित हो कि वर्तमान में पदों की संख्या लगभग 400 है, जिसके लिए यह परीक्षा आयोजित की गयी है. मुख्य परीक्षा के लिए फाॅर्म भरने की तिथि जनवरी में घोषित की जायेगी और मार्च में उसका आयोजन हाेगा.
अभी तक नहीं फाइनल हुई आंसर की : 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता पीटी परीक्षा के लिए 28 अक्तूबर को बीपीएससी ने पहला आंसर की जारी किया था और 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक उस पर छात्रों की आपत्ति मांगी थी. 600 छात्राें ने 50 प्रश्नों पर अपनी आपत्ति दर्ज करायी थी. इनमें से 14 आपत्ति गंभीर प्रकृति के थे, जिनके समर्थन में छात्रों ने साक्ष्य भी प्रस्तुत किये थे. 19 नवंबर को बीपीएससी की 15 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने इन पर विचार किया, लेकिन, अंतिम निर्णय नहीं हो सका.
आगे सिलेबस बदलाव परीक्षार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण
बीपीएससी के वर्तमान सिलेबस में 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से कई तरह के बदलाव किये जा रहे हैं. पीटी से लेकर मुख्य परीक्षा तक यह यूपीएससी पैटर्न पर आधारित होगा. ऐसे में परंपरागत सिलेबस पर परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 65वीं सम्मिलित प्रतियोगिता परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और जो छात्र इसमें सफल नहीं होंगे, उनको आगे नये सिरे से अपनी तैयारी को व्यवस्थित करना होगा.
एक सप्ताह पहले जारी होगा आंसर की
25 दिसंबर तक 65वीं पीटी का रिजल्ट निकलेगा. उससे एक सप्ताह पहले आंसर की को विशेषज्ञ समिति द्वारा अंतिम रूप दे दिया जायेगा. तीन महीना बाद मुख्य परीक्षा आयोजित होने की संभावना है.
अमरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, बीपीएससी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन