पटना : सेंट्रल पैनल के लिए 10 राउंड में होगी काउंटिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना विवि इलाके में तैनात एक हजार अतिरिक्त जवान पटना : पटना विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसके लिए चार डीएसपी, आठ थानों के थानाध्यक्ष व एक हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जायेगा. साथ ही अशोक राजपथ के पांच अलग-अलग प्वाइंट […]
विज्ञापन
पटना विवि इलाके में तैनात एक हजार अतिरिक्त जवान
पटना : पटना विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसके लिए चार डीएसपी, आठ थानों के थानाध्यक्ष व एक हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जायेगा. साथ ही अशोक राजपथ के पांच अलग-अलग प्वाइंट पर क्यूआरटी भी तैनात रहेगी. वज्रवाहन की भी तैनाती की जायेगी.
किसी भी तरह की घटना होने पर क्यूआरटी आपस में तालमेल करके घटनास्थल पर एक मिनट के अंदर पहुंच जायेगी. अशोक राजपथ पर पुलिस टीम लगातार गश्ती करेगी. छात्र संघ चुनाव के बाद मतगणना स्थल पर भी पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. सिटी एसपी मध्य विनय कुमार तिवारी ने बताया कि सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किये गये हैं. अतिरिक्त जवान की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन