दिव्यांगजनों का लोग बढ़ाएं मनोबल : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा कि दिव्यांगों के साथ समाज में ऐसा व्यवहार होना चाहिए, जिससे उनके आत्मबल को बढ़ावा मिले. दिव्यांगजन भी समाज और राष्ट्र के विकास में आमलोगों के साथ अपना योगदान देकर उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें. यह बातें उन्होंने मंगलवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ […]

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा कि दिव्यांगों के साथ समाज में ऐसा व्यवहार होना चाहिए, जिससे उनके आत्मबल को बढ़ावा मिले. दिव्यांगजन भी समाज और राष्ट्र के विकास में आमलोगों के साथ अपना योगदान देकर उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
यह बातें उन्होंने मंगलवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन ऐंड रिसर्च, बेऊर में, विश्व दिव्यांग दिवस पर भारत सरकार के समेकित पुनर्वास केंद्र, पटना के सौजन्य से आयोजित दिव्यांग पुनर्वास शिविर का उद्घाटन करते हुए कहीं. श्री सिंह ने समारोह में उपस्थित बिहार दिव्यांग जनाधिकार मंच के अध्यक्ष डाॅ सुनील कुमार सिंह के आग्रह पर, अपने सहकारिता विभाग में दिव्यांगों के लिए सहकारिता-समूह बनाने का आश्वासन भी दिया.
उन्होंने कहा कि हम सबको अपने समाज और राष्ट्र के समुचित विकास के लिए अपने से कमजोर लोगों की सहायता और पर्यावरण की रक्षा भी करनी चाहिए. समारोह के मुख्य अतिथि और मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मेजर बलबीर सिंह ने कहा कि दिव्यांजनों के प्रति जो व्यक्ति या समाज हिकारत की नजर रखता है वह खुद मानसिक दिव्यांग है.
समारोह की अध्यक्षता करते हुए, संस्थान के निदेशक-प्रमुख डाॅ अनिल सुलभ ने कहा कि दिव्यांगों के प्रति शेष समाज के ध्यानाकर्षण के लिए पूरी दुनिया में प्रत्येक दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है.
मौके पर बिहार नेत्रहीन परिषद के महासचिव डाॅ नवल किशोर शर्मा, डाॅ सुनील कुमार सिंह, विनोद कुमार, डाॅ विकास कुमार सिंह, आभास कुमार, प्रवीण कुमार तथा विशेष शिक्षा विभाग के अध्यक्ष कपिल मुनि दूबे ने भी विचार व्यक्त किये. शिविर में 17 दिव्यांगों को चल-कुर्सी, श्रवण-यंत्र और बैशाखी निःशुल्क प्रदान की गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन