प्रथम, तृतीय व पांचवें चरण में होगा पटना में पैक्स चुनाव

Updated:
विज्ञापन

पटना : पैक्स चुनाव को लेकर डीएम कुमार रवि ने मंगलवार को तैयारी बैठक किया. डीएम ने सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा की. पैक्स निर्वाचन के लिए तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने बताया कि पटना जिला अंतर्गत पैक्स निर्वाचन-2019 तीन […]

विज्ञापन
पटना : पैक्स चुनाव को लेकर डीएम कुमार रवि ने मंगलवार को तैयारी बैठक किया. डीएम ने सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा की. पैक्स निर्वाचन के लिए तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने बताया कि पटना जिला अंतर्गत पैक्स निर्वाचन-2019 तीन चरणों में प्रथम चरण, तृतीय चरण एवं पंचम चरण में सम्पन्न होगा. तीनों चरण में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 67 हजार 227 है.
प्रथम चरण का मतदान 9 दिसंबर 2019 को 07 प्रखंडों पटना सदर, फुलवारीशरीफ, पुनपुन, नौबतपुर, दुल्हिनबाजार, दानापुर एवं पालीगंज में होगा. प्रथम चरण में पैक्स की संख्या 82 है. कुल मतदान केंद्रों की संख्या 204 है. कुल मतदाताओं की संख्या 118035 है. डीएम ने बताया कि तृतीय चरण का मतदान 13 दिसंबर को 9 प्रखंडों मनेर, बिहटा, दनियावां, फतुहा, खुशरूपुर, बेलछी, घोसवरी, धनरूआ एवं मसौढ़ी में होगा. तृतीय चरण में कुल पैक्स की संख्या 107 है. कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 284 तथा कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 67 हजार 219 है. पंचम चरण का मतदान 17 दिसंबर 2019 को सात प्रखंडों बाढ़, संपतचक, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बिक्रम, मोकामा एवं पंडारक में सम्पन्न होगा. पंचम चरण में कुल पैक्स की संख्या 67 है. कुल मतदान केंद्रों की संख्या 137 है. कुल मतदाताओं की संख्या 81973 है.
उन्होंने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा पटना जिला में निर्वाचन के लिए अधिसूचित पैक्सों की संख्या 256 है. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त सुहर्ष भगत, सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
दुल्हिनबाजार. पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में नामांकन शुरू हो गया. पहले दिन दुल्हिनबाजार प्रखंड की 11 पंचायतों से अध्यक्ष पद के लिए 22 व सदस्य पद के लिए 46 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया. पहले दिन सिंघाड़ा कोपा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए राजू कुमार, काब पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रितेश राज, मधुबाला शर्मा, हिमांशु कुमार व नीरज कुमार तथा सदस्य पद के लिए कुंदन कुमार व सुनील कुमार ने नामांकन कराया. वहीं दुल्हिनबाजार प्रखंड क्षेत्र की 11 पंचायतों से कुल 68 उम्मीदवारों ने पैक्स चुनाव के लिए नामांकन कराया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन