पटना : आइएसबीटी के सामने ही बनेगा मेट्रो का डिपो

Updated at : 26 Nov 2019 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आइएसबीटी के सामने ही बनेगा मेट्रो का डिपो

पटना : पटना मेट्रो को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से तैयार किये गये फाइनल सर्वे रिपोर्ट में कई तरह के बदलाव किये गये हैं. इसमें मेट्रो के डिपो के लिए चिह्नित की गयी जमीन में भी संशोधन किया गया है. जानकारी के अनुसार डीएमआरसी की ओर से पटना-गया रोड पर बन रहे […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेट्रो को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से तैयार किये गये फाइनल सर्वे रिपोर्ट में कई तरह के बदलाव किये गये हैं.
इसमें मेट्रो के डिपो के लिए चिह्नित की गयी जमीन में भी संशोधन किया गया है. जानकारी के अनुसार डीएमआरसी की ओर से पटना-गया रोड पर बन रहे अंतर्राज्जीय बस स्टैंड के सामने मेट्रो के डीपो बनाने का प्रस्ताव दिया गया है. जमीन अधिग्रहण को लेकर डीएमआरसी व पीएमअारसी की टीम ने जगह का निरीक्षण भी कर लिया है.
अब अधिग्रहण वाली जमीन चिह्नित करने करने के बाद सभी के जमीन मालिकों की सूची, जमीन का ब्योरा भी तैयार करने की पहल हो चुकी है. गौरतलब है कि पहले आइएसबीटी की लाइन में ही आगे जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव था. जिसे बदल कर सामने की तरफ कर दिया गया है. गौरतलब है कि डीपो के लिए लगभग 28 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने की योजना है. दोनों कैरिडोर के बनने वाले डीपो के बीच लगभग 100 मीटर का फासला रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन