पटना : मुंगेर से पिस्टल लाकर बेचने वाला सप्लायर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना पुलिस की टीम ने फुलवारीशरीफ इलाके में छापेमारी कर आर्म्स सप्लायर मो समीउल्लाह उर्फ सम्मी को गिरफ्तार कर लिया. समीउल्लाह नया टोला के ईसानगर का रहने वाला है. इसके पास से पांच पिस्टल व दस मैग्जीन बरामद किया गया है. हालांकि गिरोह का सरगना टिंकू फरार होने में सफल रहा. पूछताछ में […]
विज्ञापन
पटना : पटना पुलिस की टीम ने फुलवारीशरीफ इलाके में छापेमारी कर आर्म्स सप्लायर मो समीउल्लाह उर्फ सम्मी को गिरफ्तार कर लिया. समीउल्लाह नया टोला के ईसानगर का रहने वाला है. इसके पास से पांच पिस्टल व दस मैग्जीन बरामद किया गया है.
हालांकि गिरोह का सरगना टिंकू फरार होने में सफल रहा. पूछताछ में समीउल्लाह ने हथियार के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. इसके साथ ही हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का भी खुलासा किया है. बताया जाता है कि टिंकू पिस्टल व मैग्जीन को मुंगेर से लाता था और उसे समीउल्लाह को सप्लाइ करने के लिए देता था.
40 हजार में खरीद कर करते हैं एक लाख में बिक्री
जानकारी के अनुसार, मुंगेर में उक्त पिस्टल मात्र 40 हजार रुपये में खरीद कर पटना लायी जाती है और फिर उसे एक लाख रुपये में अपराधियों को बेच दी जाती है. बरामद की गयी पिस्टल भी एक अपराधी द्वारा मंगवायी गयी थी. उक्त पिस्टल को अपराधी तक पहुंचाने के क्रम में ही पुलिस को भनक लग गयी और फिर छापेमारी कर फुलवारीशरीफ इलाके में समीउल्लाह को पकड़ लिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन