मंदिर हटाने का नोटिस देख ग्रामीणों का हंगामा

Updated at : 22 Nov 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिर हटाने का नोटिस देख ग्रामीणों का हंगामा

दुल्हिन बाजार : प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव में पाली रानी तालाब मुख्य सड़क किनारे स्थित हनुमान मंदिर हटाने के लिए अंचल कार्यालय से निर्गत नोटिस को देख ग्रामीणों ने गुरुवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया. दुल्हिन बाजार प्रखंड के सरैया गांव के पास पाली रानी तालाब मुख्य सड़क किनारे सड़क की जमीन पर […]

विज्ञापन

दुल्हिन बाजार : प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव में पाली रानी तालाब मुख्य सड़क किनारे स्थित हनुमान मंदिर हटाने के लिए अंचल कार्यालय से निर्गत नोटिस को देख ग्रामीणों ने गुरुवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया. दुल्हिन बाजार प्रखंड के सरैया गांव के पास पाली रानी तालाब मुख्य सड़क किनारे सड़क की जमीन पर एक हनुमान मंदिर स्थापित किया गया है.

उसे हटाने के लिए दुल्हिन बाजार अंचल कार्यालय की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है. इसकी जानकारी पाकर सरैया गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथों में हनुमानजी का झंडे लेकर गुरुवार को दुल्हिन बाजार अंचल कार्यालय पहुंचा व जय श्री राम – जय हनुमान का जयघोष करते हुए जमकर किया. इस पर दुल्हिन बाजार सीओ राजीव कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया.
सीओ राजीव कुमार ने बताया कि वर्षों पूर्व ग्रामीणों द्वारा पटना उच्च न्यायालय में मंदिर को सड़क की जमीन पर होने का हवाला देकर मंदिर से यातायात बाधित होने का केस दर्ज कराया था. इस पर कार्यवाई करते हुए उच्च न्यायालय की ओर से पटना डीएम को मामले की जांच करवाने का आदेश दिया गया था. वहीं पटना डीएम कुमार रवि के दिशा-निर्देश पर जमीन की मापी कराकर अंचल कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है. वहीं सीओ ने बताया कि अगले दिन मैं खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करूंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन