बिहार में 35 रुपये किलो प्याज बेचेगा बिस्कोमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 5:35 AM
विज्ञापन
पटना : लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए बिस्कोमान झारखंड के रांची व बिहार के पटना में काउंटर खोलने जा रहा है. शुक्रवार से रांची में दस जगहों व पटना में बिस्कोमान टाॅवर में दस काउंटर खोल कर लोगों को 35 रुपये प्रति किलो प्याज उपलब्ध करायेगा. बिस्कोमान ने दो किलो […]
विज्ञापन
पटना : लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए बिस्कोमान झारखंड के रांची व बिहार के पटना में काउंटर खोलने जा रहा है. शुक्रवार से रांची में दस जगहों व पटना में बिस्कोमान टाॅवर में दस काउंटर खोल कर लोगों को 35 रुपये प्रति किलो प्याज उपलब्ध करायेगा. बिस्कोमान ने दो किलो प्याज का एक पैकेट तैयार किया है.
एक बार में एक आदमी दो किलो प्याज ही खरीद पायेंगे. खरीदार को अपना फोन नंबर भी देना होगा. गुरुवार को बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह ने संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया की नेफेड राजस्थान से प्याज की खरीद कर रहा है.
बिस्कोमान नेफेड के माध्यम से प्याज को बाजार में बेचने का काम करेगा. उन्होंने बताया कि सस्ता सेब बेचने के बाद अब सस्ता प्याज बेचने की तैयारी है. भविष्य में दाल की कीमत पर लगाम लगाने के लिए सस्ता दाल भी बेचने का काम बिस्कोमान करेगा. बिस्कोमान अध्यक्ष ने जानकारी दी कि रांची व पटना में बिस्कोमान सभी वार्डों में भी काउंटर खोल कर प्याज की बिक्री करेगा.
अन्य पांच शहरों में भी बेचा जायेगा सस्ता प्याज
बिस्कोमान की ओर से जानकारी दी गयी है कि पटना के अलावा भोजपुर, वैशाली, जमुई, बिहारशरीफ व सासाराम में भी एक- दो दिनों में काउंटर खोल कर सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जायेगा. गुरुवार को ही सोनपुर मेला में राज्य सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने सस्ते प्याज के काउंटर का उद्घाटन किया है. बिस्कोमान की ओर से वहां दस ट्रक प्याज उपलब्ध कराया गया है.
उन्होंने बताया कि राजस्थान से प्याज मंगाने व यहां पैंकिंग करने में बिस्कोमान को एक किलो प्याज पर लगभग 60 रुपये प्रति किलो का खर्च आ रहा है. इस हिसाब से प्रति किलो 25 रुपये राजस्व की हानि हो रही है. उन्होंने बताया कि इसको लेकर उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मंत्री रामविलास पासवान से बात हुई है. राजस्व घाटा को मंत्रालय वहन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










