मसौढ़ी : राज्य खाद्य निगम के गोदामों की एसडीओ ने की जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मसौढ़ी : पुनपुन व धनरूआ प्रखंड परिसर में स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदामों की जांच बुधवार को एसडीओ संजय कुमार ने की. इस दौरान पुनपुन स्थित गोदाम के पास किसी दूसरे काम से प्रखंड आये दो व्यक्तियों को जनवितरण विक्रेता समझ कर रोक लिया. बाद में जांच के बाद दोनों के विक्रेता नहीं होने […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : पुनपुन व धनरूआ प्रखंड परिसर में स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदामों की जांच बुधवार को एसडीओ संजय कुमार ने की. इस दौरान पुनपुन स्थित गोदाम के पास किसी दूसरे काम से प्रखंड आये दो व्यक्तियों को जनवितरण विक्रेता समझ कर रोक लिया. बाद में जांच के बाद दोनों के विक्रेता नहीं होने का प्रमाण मिलने के बाद छोड़ दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
वहीं पुनपुन गोदाम पर वर्षों से काबिज एक बिचौलिये को देख एसडीओ बिफर गये. उन्होंने तुरंत डोर स्टेप डिलिवरी के संवेदक को उसे हटाते हुए उसकी जगह किसी दूसरे को रखने का आदेश दिया. इस बाबत एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि गोदाम जांच करने की योजना मेरी नहीं थी. किसी दूसरे काम से गया था. इसी दौरान दोनों प्रखंडों का गोदाम भी देख लिया. उन्होंने बताया कि कही कोई विशेष गड़बड़ी नजर नहीं आयी.
पुनपुन में गोदाम में रखे अनाज के बोरे का वजन में असमानता पायी गयी. हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा एफसीआइ से ही आया है. इधर पुनपुन गोदाम पर वर्षों से काबिज एक बिचौलिये दिनेश कुमार के संबंध में एसडीओ ने कहा कि उसे पूर्व में ही हटाने का आदेश मेरे द्वारा दिया गया था. बावजूद वह आज भी गोदाम पर देखा गया. उन्होंने बताया कि उसे डोर स्टेप डिलिवरी के संवेदक द्वारा रखा गया है. उन्होंने कहा कि संवेदक को स्पष्ट कह दिया गया है कि उसके ऊपर आरोप है.
इस वजह से उसे हटाते हुए किसी दूसरे व्यक्ति को इस काम के लिए रखें. धनरूआ गोदाम के संबंध में उन्होंने बताया कि वहां सब ठीक-ठाक पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन