इलाज के लिए धरने पर बैठे मरीजों के परिजन, डेढ़ दर्जन ऑपरेशन टले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2019 6:17 AM
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को केंद्रीय पंजीयन काउंटर पर पंजीयन कराने के बाद भी उपचार की सुविधा नहीं मिलने से नाराज मरीज व उनके परिजन सड़क पर उतर गये. उन्होंने अधीक्षक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. ओपीडी में इलाज कराने को अस्पताल पहुंचे मरीज के परिजनों ने बताया कि […]
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को केंद्रीय पंजीयन काउंटर पर पंजीयन कराने के बाद भी उपचार की सुविधा नहीं मिलने से नाराज मरीज व उनके परिजन सड़क पर उतर गये. उन्होंने अधीक्षक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. ओपीडी में इलाज कराने को अस्पताल पहुंचे मरीज के परिजनों ने बताया कि सुबह में केंद्रीय पंजीयन काउंटर खुला था, लेकिन जब सीनियर डॉक्टर के पास उपचार को पहुंचे, तो हड़ताली जूनियर डॉक्टरों ने काउंटर बंद कराने के साथ ओपीडी सेवा भी बाधित करा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










