मीठापुर-महुली सड़क का निर्माण अगले वर्ष होगा शुरू

पटना : मीठापुर से महुली हाल्ट तक करीब 4.5 किमी एलिवेटेड फोरलेन सड़क बनाने का काम अगले वर्ष शुरू होगा. इस योजना को मंगलवार को भूतल परिवहन मंत्रालय की सहमति मिल गयी. राज्य कैबिनेट की मंजूरी के बाद निर्माण शुरू हो जायेगा. इसे बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड बनवायेगा. पथ निर्माण विभाग के सूत्रों […]
पटना : मीठापुर से महुली हाल्ट तक करीब 4.5 किमी एलिवेटेड फोरलेन सड़क बनाने का काम अगले वर्ष शुरू होगा. इस योजना को मंगलवार को भूतल परिवहन मंत्रालय की सहमति मिल गयी. राज्य कैबिनेट की मंजूरी के बाद निर्माण शुरू हो जायेगा. इसे बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड बनवायेगा. पथ निर्माण विभाग के सूत्रों का कहना है कि यह सड़क जायका परियोजना के तहत बनेगी. सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी का चयन कर निर्माण कार्य 2020 में शुरू होने की संभावना है.
यह सड़क पटना-गया रेल लाइन के पूरब से उसके समानांतर गुजरेगी. मीठापुर बस स्टैंड से शुरू होकर यह सड़क कृषि फार्म और सिपारा गुमटी होते हुए महुली हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास पटना-गया-डोभी सड़क (एनएच 83) में मिल जायेगी. पटना बायपास को यह सड़क फ्लाइओवर के पास से क्रॉस करेगी.
सूत्रों का कहना है कि बाइपास के दक्षिण पुनपुन रेलवे स्टेशन तक पटना शहर का विस्तार हो चुका है, लेकिन परसा स्टेशन तक घनी आबादी बस गयी है. महुली हाल्ट से आगे पटना-गया-डोभी रोड बन रही है.
वह भी फोरलेन है, लेकिन महुली के पहले बसे लोगों के लिए पटना शहर तक आने के लिए पटना-गया रेल लाइन के पूरब की वर्तमान सड़क ही एक मात्र रास्ता है. इसपर जाम की स्थिति रहती है. इसके अलावा सिपारा गुमटी के पास भी जाम की समस्या है. इस आबादी को पटना से जोड़ने में यह नयी सड़क सहायक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




