पेट्रोलियम पाइपलाइन में लीकेज, बाल्टी भर-भर ले गये ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अथमलगोला : थाना क्षेत्र के नया टोला सरवरपुर के पास अज्ञात चोरों ने आइओसीएल व बीपीसीएल के अधीन बरौनी-कानपुर तेल पाइपलाइन में सेंधमारी कर तेल की चोरी की. अज्ञात चोरों ने एक बार फिर से तेल पाइपलाइन में छेद कर तेल की चोरी की. इसी क्रम में पाइप फट गया और तेल खेतों में फैलने […]

विज्ञापन

अथमलगोला : थाना क्षेत्र के नया टोला सरवरपुर के पास अज्ञात चोरों ने आइओसीएल व बीपीसीएल के अधीन बरौनी-कानपुर तेल पाइपलाइन में सेंधमारी कर तेल की चोरी की. अज्ञात चोरों ने एक बार फिर से तेल पाइपलाइन में छेद कर तेल की चोरी की. इसी क्रम में पाइप फट गया और तेल खेतों में फैलने लगा. इसकी सूचना आसपास के इलाकों में फैलते ही सैकड़ों लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर दौड़ पड़े.

विज्ञापन
सूचना आइओसीएल के अधिकारियों एवं पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच तेल लूटने में लगे ग्रामीणों को खदेड़ा और रिसाव वाले स्थल की घेराबंदी कर कब्जे में ले लिया. एहतियातन अग्निशमन वाहन को भी बुला लिया था. बीपीसीएल के परिचालन प्रबंधक दिलीप दिवाकर द्वारा दिये गये आवेदन पर मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है.
उन्होंने बताया कि रिसाव से हुई क्षति का आकलन फिलहाल नहीं बताया जा सकता है. कंपनी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजबली शर्मा ने बताया कि तेल चोरी में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न तरह के उपकरणों का घटनास्थल से बरामद होना तेल चोरी की तरफ ही इशारा करता है. तेल पहले से ही चोरी किया जा रहा था या प्रयास किया गया है, ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गयी है.
एक साल पहले हुई थी तेल चोरी की घटना
बीजरुक गांव में बरौनी-कानपुर तेल पाइपलाइन में सेंधमारी करने के एक साल पहले हुआ था जिसमें अथमलगोला थाने की पुलिस ने मुख्य आरोपित चंदा गांव निवासी जनार्दन यादव को गिरफ्तार किया था. कई अन्य लोग भी नामजद हुए थे, जिसको लेकर अथमलगोला थाने में 28 नवंबर, 2018 को कांड दर्ज किया गया था.
वहीं अथमलगोला थाने से जनार्दन यादव फरार हो गया था, जिसको लेकर अथमलगोला थाने में ही मामला दर्ज किया गया था जिसमें थाने में तैनात एसआइ रामबालक प्रसाद, जेएसआइ शहरोज अख्तर, थाने के मुंशी और दो चौकीदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन शुरू हुई थी. इसमें अथमलगोला थाने से अधिकारी को हटाया भी गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन