फुलवारी में स्कूल बस ने किसान को कुचला, हाइवे सात घंटे जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Nov 2019 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : मंगलवार की सुबह खेत से धान का बोझा लेकर घर लौट रहे किसान दिनेश राय (50) को बेलगाम रफ्तार से जा रही स्कूल की बस ने बग्घा टोला गांव के पास कुचल दिया. मौके पर ही दिनेश की मौत हो गयी. हादसे के ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ा और बंधक बनाकर पिटाई […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : मंगलवार की सुबह खेत से धान का बोझा लेकर घर लौट रहे किसान दिनेश राय (50) को बेलगाम रफ्तार से जा रही स्कूल की बस ने बग्घा टोला गांव के पास कुचल दिया. मौके पर ही दिनेश की मौत हो गयी. हादसे के ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ा और बंधक बनाकर पिटाई की. दुर्घटना के बाद स्कूल बस में सवार स्टूडेंट्स में अफरा-तफरी मच गयी.
ग्रामीणों ने बच्चों को सकुशल उतारा और बस को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. दिनेश की मौत की खबर सुन रोते-बिलखते परिजन पहुंचे. दुर्घटना की खबर मिलते ही स्कूल में भी हड़कम मच गया. स्कूल से शिक्षक और प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंचे और स्टूडेंट्स को स्कूल ले गये. इस बीच जमा सैकड़ों ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 98 को जाम कर उग्र प्रदर्शन करने लगे.
सात घंटे तक नेशनल हाइवे को शव के साथ जाम कर स्पीड ब्रेकर बनाने और मुआवजे की मांग की गयी. स्कूल प्रबंधन द्वारा ढाई लाख मुआवजा देने और गांव के पास वाहनों की रफ्तार धीमी कराने का आश्वासन देकर अधिकारियों ने जाम समाप्त कराया. इस दौरान हाइवे पर लंबा जाम लगा रहा. कई वाहनचालक दूसरे मार्ग से निकले.
सूचना मिलते ही पहुंची जानीपुर थाना की पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. पुलिस पर पथराव कर लोगों ने गुस्सा उतारा. ग्रामीणों के उग्र रूप को देख पुलिस टीम उल्टे पांव भाग खड़ी हुई. ग्रामीणों का कहना था कि हर बार प्रशासन आश्वासन देता है और बाद में भूल जाते है. बार-बार प्रशासन की वादाखिलाफी से नाराज ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे से दोपहर दो तक प्रशासन की एक नहीं सुनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




