पटना : ट्रक में आग लगाने व पथराव करने वाले 60 पर प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बाइपास जाम कर ट्रक में आग लगाने और राहगीरों पर पत्थरबाजी करने वाले 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटनास्थल का सोमवार को थाने की पुलिस ने मुआयना किया और देर शाम हंगामा में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. कंकड़बाग के प्रभारी थानेदार […]
विज्ञापन
पटना : बाइपास जाम कर ट्रक में आग लगाने और राहगीरों पर पत्थरबाजी करने वाले 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
घटनास्थल का सोमवार को थाने की पुलिस ने मुआयना किया और देर शाम हंगामा में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. कंकड़बाग के प्रभारी थानेदार राजू कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर चिह्नित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
कुछ लोगों का नाम व पता भी मिल गया है, जिन्हें जल्द ही हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, फरार ड्राइवर को पकड़ने की कार्रवाई चल रही है.
बाइपास मेन रोड किनारे एक निजी अस्पताल में भर्ती अविनाश चौबे का बयान लेने कंकड़बाग थाने की पुलिस पहुंची. लेकिन, हालत गंभीर देखते हुए पुलिस के जवानों ने उससे बात नहीं की. होश में आने के बाद जानकारी ली जायेगी.
रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा स्थित वन इंडिया मॉल के सामने रविवार की रात सात बजे बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी. इससे गाड़ी चला रहे सुमन चौबे (30) की मौके ही मौत हो गयी. जबकि, दूसरे भाई अविनाश चौबे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. ट्रकचालक फरार है. स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी थी और पत्थरबाजी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन