पटना : गांधी मैदान थाने के मुंशी पर मामला दर्ज
Updated at : 19 Nov 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को गांधी मैदान थाने के एएसआइ सह मुंशी रामजी चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विशेष अदालत में भेज दिया. रामजी चौधरी पर यह आरोप था कि वे गांधी मैदान थाना कांड संख्या 242/19 जो दो जून 2019 को दर्ज हुआ था, में […]
विज्ञापन
पटना : पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को गांधी मैदान थाने के एएसआइ सह मुंशी रामजी चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विशेष अदालत में भेज दिया. रामजी चौधरी पर यह आरोप था कि वे गांधी मैदान थाना कांड संख्या 242/19 जो दो जून 2019 को दर्ज हुआ था, में अभियुक्तों से 50 हजार रुपये लेकर बाद में जमानतीय धारा 37 बी बिहार मद्य एवं उत्पाद अधिनियम लगा कर मामले को हल्का कर दिया.
उक्त लगाये गये आरोप की जांच पुलिस महानिरीक्षक मद्य निषेद्य कोषांग पटना ने जब किया तो आरोप को सत्य पाया. उक्त जांच की अनुशंसा पर रामजी चौधरी पर निगरानी ने मामला दर्ज किया. गांधी मैदान की पुलिस द्वारा दो जून 2019 को चार अभियुक्तों राजू साहनी, मुन्ना कुमार, शंभु प्रसाद व विक्की कुमार को ताड़ी पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




