पटना सिटी : दूषित पानी की आपूर्ति के विरोध में किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : ग्रामसभा व मुहल्ला सभा अभियान समिति की ओर से वार्ड संख्या 64 के बागमालू खां में दूषित पानी की हो रही आपूर्ति से नाराज होकर लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया. समिति के प्रभारी सलीम रजा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि पेयजल आपूर्ति पाइप […]
विज्ञापन
पटना सिटी : ग्रामसभा व मुहल्ला सभा अभियान समिति की ओर से वार्ड संख्या 64 के बागमालू खां में दूषित पानी की हो रही आपूर्ति से नाराज होकर लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया. समिति के प्रभारी सलीम रजा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि पेयजल आपूर्ति पाइप जगह-जगह से फूट जाने की स्थिति में दूषित व मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है.
ऐसे में पीलिया, डायरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है. इस परिस्थिति में समिति नागरिकों की समस्याओं को लेकर एसडीओ व नगर निगम के प्रशासक को ज्ञापन सौंप कर समस्या के समाधान की मांग करेगी.
ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जायेगा. आंदोलन में समिति के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार पंकज, अरशी फिरदौस, मो असलम, मनोज पासवान, मो मजहर हुसैन, धीरज सिंह, रतन गुप्ता, शंकर दास, बेगू चौधरी, मो आफताब, मो टिंकू, सरस्वती देवी, मीना देवी, हाफिजा खातून, बेबी तरन्नुम समेत दर्जनों की संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल थे. इन लोगों ने कहा कि वार्ड पार्षद व अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है, लेकिन समाधान नहीं हो सका. इसी प्रकार से वार्ड संख्या 60 के पक्की गोरैया व आसपास में घरों में नल से दूषित मटमैला व काले रंग के पानी की आपूर्ति हो रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन