ePaper

पटना : मिशन की मॉनीटरिंग के लिए परामर्शदात्री समिति बनी

Updated at : 16 Nov 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मिशन की मॉनीटरिंग के लिए परामर्शदात्री समिति बनी

15 विधानसभा व पांच विधान परिषद के सदस्य हैं समिति में पटना : राज्य में शुरू हो चुकी जल-जीवन हरियाली मिशन की मॉनीटरिंग के लिए राज्य स्तरीय मॉनीटरिंग परामर्शदात्री समिति का गठन किया जा चुका है. समिति में विधानसभा के अध्यक्ष के मनोनयन से 15 विधानसभा सदस्यों व विधान परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष के मनोनयन […]

विज्ञापन
15 विधानसभा व पांच विधान परिषद के सदस्य हैं समिति में
पटना : राज्य में शुरू हो चुकी जल-जीवन हरियाली मिशन की मॉनीटरिंग के लिए राज्य स्तरीय मॉनीटरिंग परामर्शदात्री समिति का गठन किया जा चुका है. समिति में विधानसभा के अध्यक्ष के मनोनयन से 15 विधानसभा सदस्यों व विधान परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष के मनोनयन से पांच परिषद के सदस्यों को रखा गया है.
समिति में संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार अध्यक्ष हैं, जबकि विकास आयुक्त के अलावा लघु जल संसाधन विभाग, नगर विकास व आवास विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जल संसाधन विभाग, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, भवन निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव या प्रधान सचिव या अपर मुख्य सचिव को पदेन सदस्य बनाया गया है. वहीं ग्रामीण विकास विभाग सचिव को पदेन सदस्य सचिव बनाया गया है. जानकारी के अनुसार नवंबर माह के अंत में समिति की पहली बैठक होगी.
परामर्शदात्री समिति के सदस्य
विधानसभा: राजू तिवारी, विजय कुमार खेमका, पूनम कुमारी उर्फ पूनम पासवान, रत्नेश सादा, फराज फातमी, मिथलेश तिवारी, आलोक कुमार मेहता, मनीष कुमार, मेवालाल चौधरी, अत्री मुनी उर्फ शक्ति सिंह, सुदामा प्रसाद, वशिष्ठ सिंह, मनोज कुमार, आनंद शंकर सिंह व कुमार सर्वजीत को परामर्शदात्री समिति का सदस्य बनाया गया है.
विधान परिषद: रामवचन राय, रामचंद्र पूर्वे, रजनीश कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर और केदार नाथ पांडेय को परामर्शदात्री समिति का सदस्य बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन