पैक्स चुनाव : आज प्रकाशित हो जायेगी मतदाता सूची
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची 11 नवंबर को प्रकाशित होगी. इसके साथ सभी संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी प्रबंधकारिणी समिति के विभिन्न पदाें के निर्वाचन के लिए मानक प्रपत्र ई- 1 में आवश्यक प्रविष्टियां अंकित कर मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी. नौ दिसंबर को पहले चरण का मतदान होना है. मतदान सुबह सात बजे […]
विज्ञापन
पटना : पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची 11 नवंबर को प्रकाशित होगी. इसके साथ सभी संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी प्रबंधकारिणी समिति के विभिन्न पदाें के निर्वाचन के लिए मानक प्रपत्र ई- 1 में आवश्यक प्रविष्टियां अंकित कर मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी. नौ दिसंबर को पहले चरण का मतदान होना है.
आपके शहर में
विज्ञापन
मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और तीन बजे तक चलेगा. नक्लस प्रभावित क्षेत्रों में प्रमंडलीय आयुक्त ने मतदान का समय 7 से 2 बजे तक निर्धारित किया है. इसकी जानकारी मतदान से पहले दी जायेगी. कुल पांच चरणों में मतदान होंगे. इसमें पहले चरण में प्रखंड पटना सदर, फुलवारी शरीफ, पुनपुन, नौबतपुर, दुल्हिन बाजार, दानापुर, पालीगंज में चुनाव होगा.
निर्धारित तिथि से पैक्स पर नहीं हो पायेगी धान खरीद
पैक्स केंद्रों पर होने वाली धान खरीद में इस बार देर होने वाली है. लेकिन, धान की फसल अभी तैयार नहीं हुई है. अंतिम समय में अधिक बारिश होने के कारण खेतों में नमी बनी हुई है. दूसरी तरफ पैक्स चुनाव की प्रक्रिया भी नवंबर से दिसंबर तक चलेगी.
धान खरीद की निर्धारित तिथि 15 नवंबर है, लेकिन इस बार 15 दिसंबर से पहले खरीद नहीं हो सकेगी. इस बार धान खरीद की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. किसानों को पैक्स केंद्रों पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा. किसानों का भुगतान भी बैंक एकाउंट में ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन