पैथोलॉजी जांच केंद्र में लगी आग, लाखों का नुकसान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : खाजेकलां थाने के गुरहट्टा स्थित पटना जांच घर पैथोलाॅजी जांच में शनिवार की सुबह बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में चार लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है. फायर यूनिट की एक गाड़ी ने आग को बुझाया. फायर कर्मियों ने […]
विज्ञापन
पटना सिटी : खाजेकलां थाने के गुरहट्टा स्थित पटना जांच घर पैथोलाॅजी जांच में शनिवार की सुबह बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में चार लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है. फायर यूनिट की एक गाड़ी ने आग को बुझाया. फायर कर्मियों ने बताया कि सुबह छह बजे सूचना मिली, इसके बाद वहां पहुंच कर आग बुझाया, आग लगने की वजह से जांच केंद्र के उपकरण जल कर नष्ट हो गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
फायरकर्मियों के अनुसार जांच घर की ओर से महेंद्र प्रसाद ने लिखित सूचना दी है कि घटना में करीब चार लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है. अगलगी की वजह शॉर्ट सर्किट है. अगलगी की वजह से वहां अफरातफरी की स्थिति मच गयी थी. स्थानीय लाेगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन