पटना : घर से बाहर बुलाया और 100 मीटर दूर ले जाकर युवक के सिर में मार दी गोली, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

हत्या के विरोध में दीघा में गांधी मैदान-दानापुर रूट दो घंटे किया जाम, प्रदर्शन पटना : दीघा थाना क्षेत्र के मस्जिद स्थित गेट नंबर 96 के पास मंगलवार की शाम नकाबपोश अपराधियों ने मिनरल वाटर कंपनी में काम करने वाले मोहम्मद सैफ (30) की गोली मार कर हत्या कर दी. तीन की संख्या में रहे […]
विज्ञापन
हत्या के विरोध में दीघा में गांधी मैदान-दानापुर रूट दो घंटे किया जाम, प्रदर्शन
पटना : दीघा थाना क्षेत्र के मस्जिद स्थित गेट नंबर 96 के पास मंगलवार की शाम नकाबपोश अपराधियों ने मिनरल वाटर कंपनी में काम करने वाले मोहम्मद सैफ (30) की गोली मार कर हत्या कर दी. तीन की संख्या में रहे अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फिल्मी स्टाइल में पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गये.
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना दानापुर मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. मामले की जानकारी पाकर पुलिस टीम पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम को हटाया. इस जाम के कारण पटना-दानापुर मार्ग, राजीव नगर, आशियाना-दीघा रोड में वाहनों की लाइन लग गयी. इसके साथ ही इन दो मुख्य मार्गों से जुड़ने वाली गलियों में भी जाम की स्थिति हो गयी थी. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
इधर परिजनों ने सैफ के शव को पुलिस को देने से इनकार कर दिया था, और धक्का मुक्की भी किया. पुलिस समझाती रही लेकिन परिजन नहीं माने, अंत में शव को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह मिनरल वाटर का काम कर मो. सैफ अपने घर आया था. इस बीच किसी ने उसे घर से बाहर बुलाया. मो. सैफ घर से बाहर निकला तो दो युवक पहले से इंतजार कर रहे थे.
इस दौरान किसी बात को लेकर उन लोगों के बीच में बहस व हाथापाई हुई. इस बीच एक अपराधी ने पिस्टल निकाल सैफ के सिर में गोली मार दी और पिस्टल लहारते हुए फरार हो गये. सैफ खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. जिस जगह पर घटना हुई वहां पर खड़े लोगों के बीच में अफरा-तफरी कायम हो गया. गोली की आवाज सुन मृतक का छोटा भाई मो. सादिक घटना स्थल पर दौड़ा, ऑटो में रख वह अपने भाई को पास के एक निजी अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही सैफ ने दम तोड़ दिया. लोगों के अनुसार सैफ घर के दरवाजे पर खड़ा था, एक अपराधी ने उसे बाहर बुलाया और घर से 100 मीटर दूरी पर ले जाकर सिर में गोली मार दी. इसके बाद बाइक पर बैठ तीनों दानापुर के रास्ते निकल गये.
क्या कहती है पुलिस
मौके पर पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर एएसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम जांच में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है. घर वालों ने पुलिस को नाम भी बताये हैं. संबंधित नाम के अपराधियों के खिलाफ जांच चल रही है. वहीं दीघा थाना प्रभारी फूलदेव चंद्र चौधरी ने कहा कि मृतक 16 लाख रुपये में अपना खाली मकान ममेरा भाई बंटी को बेचा था. आठ लाख बकाया रुपये नहीं देने और मकान में ताला लगा देने से नाराज होने के बाद गोली मार हत्या कर दी गयी है. पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
एकमंजिला मकान का चल रहा था विवाद
जांच कर रही पुलिस की टीम ने बताया कि गेट नंबर 96 में एक मंजिला मकान का विवाद उसके ममेरा भाई बंटी से चल रहा था. उसने बंटी को 16 लाख रुपये में मकान बेची थी. लेकिन बंटी ने आठ लाख रुपये ही दिया था. बाकी रुपये नहीं देने की वजह से सैफ ने मकान में ताला जड़ दिया. बंटी बार-बार ताला तोड़ मकान को कब्जे में लेने का प्रयास कर रहा था. इसको देखते हुए सैफ ने 17 अक्तूबर को दूसरे व्यक्ति को मकान का एग्रीमेंट कर दिया. ऐसे में पुलिस को संदेह है कि बंटी ने ही सैफ की हत्या करायी है.
पति के शव को देख पत्नी बेहोश होकर गिरी
कमाऊ पति की मौत की खबर सुन पत्नी मीरू जमीन पर गिर गयी और बेहोश हो जाती थी. खून से लथपथ देख पत्नी की आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था. घर के सदस्यों ने बताया कि अभी हाल ही में उसने मिनरल वाटर का काम पकड़ा था. खुद को कभी बेरोजगार नहीं होने दिया और परिवार के सदस्यों का खर्च भी चलाता था. मृतक की आठ साल पहले शादी हुई थी. एक बेटा सुमेदा व एक बेटी सूजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




