ePaper

पटना :नौवीं से 12वीं के छात्र विंग्स टैलेंट सर्च एग्जाम में शामिल होकर पाएं 100% स्कॉलरशिप

Updated at : 06 Nov 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :नौवीं से 12वीं के छात्र विंग्स टैलेंट सर्च एग्जाम में शामिल होकर पाएं 100% स्कॉलरशिप

पटना : आइआइटी, जेइइ व एम्स परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान विंग्स ने टैलेंट सर्च एग्जाम 2019 की घोषणा की है. इस एग्जाम में इंजीनियरिंग व मेडिकल सहित अन्य कटेगरी में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाले 9वीं से 12वीं तक के कोई भी छात्र-छात्रा शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें […]

विज्ञापन
पटना : आइआइटी, जेइइ व एम्स परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान विंग्स ने टैलेंट सर्च एग्जाम 2019 की घोषणा की है. इस एग्जाम में इंजीनियरिंग व मेडिकल सहित अन्य कटेगरी में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाले 9वीं से 12वीं तक के कोई भी छात्र-छात्रा शामिल हो सकते हैं.
इसके लिए उन्हें ऑनलाइन (www.wingsedu.org.in) या ऑफलाइन (विंग्स या प्रभात खबर के किसी कार्यालय में) आवेदन करना होगा. परीक्षा जोन वाइज (पटना, भागलपुर व गया) ली जायेगी, जिसमें संबंधित जोन के जिलों के छात्रों को बैठने का मौका मिलेगा. इससे पहले 20 अक्तूबर को अपार सफलता के साथ मुजफ्फरपुर जोन में विंग्स टैलेंट सर्च परीक्षा आयोजित हुई थी. इसमें लगभग छह हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
किसी कारणवश जो छात्र-छात्राएं मुजफ्फरपुर जोन में परीक्षा देने से वंचित रह गये है, वह 17 नवंबर को पटना जोन की होनी वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. प्रभात खबर इस टैलेंट सर्च एग्जाम का मीडिया पार्टनर है. विंग्स के निदेशक दीपक वशिष्ठ ने बताया कि क्वालिफाइ करने वाले स्टेट टॉप टेन के साथ ही सभी 38 जिलों में टॉप टेन प्रतिभागियों को विंग्स कोचिंग के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के बीच रह कर नि:शुल्क आइआइटी, जेइइ व एम्स जैसी परीक्षाओं की तैयारी का मौका मिलेगा.
उनको क्लासरूम से लेकर हॉस्टल की सुविधा मुफ्त मिलेगी. परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्र-छात्राओं के पास लगभग एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप राशि जीतने का मौका है. इसके अतिरिक्त स्टेट टॉपर को लैपटॉप, सेकेंड टॉपर को टैब, थर्ड टॉपर को मोबाइल सहित अन्य को 50 हजार नकद सहित अन्य सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे. उन्होंने बताया कि जोन वाइज परीक्षा की शुरुआत हो गयी है.
17 नवंबर को पटना जोन, एक दिसंबर को भागलपुर व 15 दिसंबर को गया जोन की परीक्षा होगी. संबंधित जिलों के अभ्यर्थी दो दिन पहले तक आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन पर 150 रुपये जबकि ऑफलाइन आवेदन पर 200 रुपये का शुल्क लगेगा.
विंग्स टैलेंट सर्च परीक्षा कब-कब होगी
पटना जोन : 17 नवंबर 2019
भागलपुर जोन : एक दिसंबर 2019
गया जोन : 15 दिसंबर 2019
कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन : www.wingsedu.org.in पर लॉग इन कर फॉर्म भरें.
ऑफलाइन : प्रभात खबर के सभी कार्यालय व विंग्स के बुद्धा कॉलोनी स्थित मुख्यालय पर उपलब्ध फॉर्म भर कर वहीं जमा करें.
कितना लगेगा शुल्क : ऑनलाइन :‍ Rs 150
ऑफलाइन : 200 रुपये
दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क :
मेन रोड, बुद्धा कॉलोनी, गौरेया स्थान, पटना फोन नंबर – 8873341979, 8873341980
विंग्स में क्वालिटी शिक्षकों से पढ़ने का मिलेगा मौका
टैलेंट सर्च एग्जाम क्वालिफाइ
करने वाले छात्रों को विंग्स के क्वालिटी शिक्षकों से पढ़ने का मौका मिलेगा. संस्थान में केमिस्ट्री के लिए दीपक वशिष्ठ, फिजिक्स के लिए आशीष कुमार मिश्रा व आशुतोष कुमार, मैथ के लिए धीरज कुमार, केमिस्ट्री के लिए एसएस मंडल, जूलॉजी के लिए डॉ संजय कुमार शर्मा व बॉटनी के लिए अदिति गुप्ता जैसे शिक्षक हैं, जो काफी अनुभवी व अपने विषय के एक्सपर्ट माने जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन