पीयू : 15 तक सभी छात्रों को मिल जायेंगे आइ कार्ड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

10 तक वोटर लिस्ट में करा लें करेक्शन पटना : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव इसी महीने अंत या दिसंबर फर्स्ट वीक में हो जायेंगे. मतलब एक महीने के भीतर चुनाव करा लिये जायेंगे. 14 नवंबर को होने वाले सीनेट की बैठक में तिथि की घोषणा कर दी जायेगी. लेकिन छात्रों को अब तक […]
विज्ञापन
10 तक वोटर लिस्ट में करा लें करेक्शन
पटना : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव इसी महीने अंत या दिसंबर फर्स्ट वीक में हो जायेंगे. मतलब एक महीने के भीतर चुनाव करा लिये जायेंगे.
14 नवंबर को होने वाले सीनेट की बैठक में तिथि की घोषणा कर दी जायेगी. लेकिन छात्रों को अब तक आइ कार्ड नहीं मिले हैं, जबकि सत्र शुरू हुए अब चार महीने होने को हैं. इस संबंध में विवि ने कहा है कि 15 नवंबर तक हर हाल में सभी छात्र-छात्राओं को आइ कार्ड मिल जायेंगे. कॉलेजों को भी इस तिथि तक आइ-कार्ड जारी करने का निर्देश दे दिया गया है. विवि चुनाव की तैयारी में भी जुट गया है.
विवि के द्वारा इस बार का वोटर लिस्ट तैयार कर लिया गया है और उसे गुरुवार से विभागों व कॉलेजों को उसे संशोधन के लिए भेज दिया जायेगा. उक्त लिस्ट में 10 नवंबर तक संशोधन का समय छात्र-छात्राओं को दिया जायेगा. बाद में किसी भी हालत में संशोधन की अनुमति नहीं होगी. इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को यह निर्देश दिये गये हैं कि वे समय रहते वोटर लिस्ट में अगर नाम नहीं है तो जुड़वा लें. इसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट को वेबसाइट पर अपलोडकर दी जायेगी. पीयू के स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन प्रो एनके झा ने बताया कि 15 नवंबर तक सभी छात्र-छात्राओं को आइ-कार्ड प्रदान कर दिया जायेगा. पीजी के छात्रों को स्वयं विवि कार्ड जारी करेगा. वहीं काॅलेजों को भी निर्देश दे दिये गये हैं कि आइ-कार्ड 15 नवंबर तक उपलब्ध करा दें. चुनाव की
तैयारी चल रही है. वोटर लिस्ट तैयार है. गुरुवार से उसे कॉलेज व विभागों में भेजा जाने लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




