कुहासे को लेकर चल रही है तैयारी, संपूर्ण क्रांति सहित पांच जोड़ी ट्रेनें सप्ताह में एक दिन रद्द

Updated at : 06 Nov 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
कुहासे को लेकर चल रही है तैयारी, संपूर्ण क्रांति सहित पांच जोड़ी ट्रेनें सप्ताह में एक दिन रद्द

16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द की जायेंगी ट्रेनें, ठंड के मौसम में कुहासे को लेकर चल रही है तैयारी पटना : कुहासे के दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो जाती है. इससे बड़ी संख्या में रेल यात्री परेशान होते हैं. यात्रियों को कम से कम परेशानी हो और सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित की […]

विज्ञापन
16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द की जायेंगी ट्रेनें, ठंड के मौसम में कुहासे को लेकर चल रही है तैयारी
पटना : कुहासे के दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो जाती है. इससे बड़ी संख्या में रेल यात्री परेशान होते हैं. यात्रियों को कम से कम परेशानी हो और सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित की जाये. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक जोन की दो जोड़ी एक्सप्रेस को पूर्णतया रद्द और 12 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन रद्द कर दिया है.
इसमें दानापुर रेलमंडल की संपूर्ण क्रांति सहित पांच जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. इस अवधि में दो ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है. इस अवधि में 13237/13239 पटना-कोटा-पटना एक्स कानपुर-टुंडला-आगरा-मथुरा की बजाय शुक्रवार छोड़ कर हर दिन कानपुर-फर्रूखाबाद-कासगंज रूट से चलायी जायेगी. इसके साथ ही 13238/13240 कोटा-पटना भी शनिवार छोड़ कर हर दिन नये रूट से चलेगी.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
13345 वाराणसी-सिंगरौली एक्स 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक
23345 चोपन-शक्तिनगर इंटरसिटी 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक
13346 शक्तिनगर-चोपन इंटरसिटी 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक
13346 सिंगरौली-वाराणसी एक्स 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक
सप्ताह में एक दिन रद्द होने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर व नाम कहां से कहां तक रद्द के दिन
12023 जनशताब्दी एक्स हावड़ा-पटना गुरुवार
12024 जनशताब्दी एक्स पटना-हावड़ा गुरुवार
12365 जनशताब्दी एक्स पटना-रांची शुक्रवार
12366 जनशताब्दी एक्स रांची-पटना शुक्रवार
12393 संपूर्णक्रांति एक्स राजेंद्र नगर-दिल्ली बुधवार
12394 संपूर्णक्रांति एक्स दिल्ली-राजेंद्र नगर गुरुवार
13239 पटना-कोटा एक्स पटना-कोटा शुक्रवार
13240 कोटा-पटना एक्स कोटा-पटना शनिवार
13257 जनसाधारण एक्स दानापुर-आनंद विहार गुरुवार
13258 जनसाधारण एक्स आनंद विहार-दानापुर शुक्रवार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन