पटना : सहदेव महतो मार्ग में बाइक चोर की हुई जम कर पिटाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के सहदेव महतो मार्ग में एक बाइक चोर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम पहुंच गयी और चोर को लोगों के चंगुल से छुड़ा कर थाना लाया. हालांकि थाने में बाइक मालिक ने फिलहाल लिखित आवेदन नहीं दिया है. लेकिन पकड़ा गया युवक धीरज […]

विज्ञापन
पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के सहदेव महतो मार्ग में एक बाइक चोर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम पहुंच गयी और चोर को लोगों के चंगुल से छुड़ा कर थाना लाया. हालांकि थाने में बाइक मालिक ने फिलहाल लिखित आवेदन नहीं दिया है. लेकिन पकड़ा गया युवक धीरज कुमार शराब के नशे में था, जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. धीरज बुद्धा कॉलोनी थाने के पीएनटी कॉलोनी का रहने वाला है. श्रीकृष्णापुरी पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है.
बताया जाता है कि बाइक मालिक सहदेव महतो मार्ग में बाइक को लगा कर कुछ काम से गये थे. इसी बीच जब लौटे तो देखा कि एक युवक उनकी बाइक की हैंडिल को खोल रहा है. इसके बाद उन्होंने हो-हल्ला मचा दिया और खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बाइक चोर की पिटाई कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन