पटना : समाज कल्याण विभाग में 917 पदों पर 11 से शुरू होगी बहाली प्रक्रिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2019 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

सर्वे कार्यालय में होगी आवेदकों की काउंसेलिंग पटना : बिहार में बालक-बालिका गृह सहित समाज कल्याण विभाग की ओर से चल रही सभी सामाजिक योजनाओं की रफ्तार को तेज करने के लिए 917 पदों पर बहाली प्रक्रिया 11 से 14 नवंबर तक होगी. यह प्रक्रिया स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर सक्षम के […]
विज्ञापन
सर्वे कार्यालय में होगी आवेदकों की काउंसेलिंग
पटना : बिहार में बालक-बालिका गृह सहित समाज कल्याण विभाग की ओर से चल रही सभी सामाजिक योजनाओं की रफ्तार को तेज करने के लिए 917 पदों पर बहाली प्रक्रिया 11 से 14 नवंबर तक होगी. यह प्रक्रिया स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर सक्षम के तहत किया जायेगा. इसके लिए 25 डेस्क बनाये गये हैं.
13 हजार आवेदनों में 2700 की होगी काउंसेलिंग : विभिन्न पदों के लिए 13 हजार लोगों ने आवेदन किये थे. इनमें से कुल 2700 आवेदकों को काउंसेलिंग के लिया बुलाया गया है. विभाग ने काउंसेलिंग में आने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए शपथपत्र अनिवार्य किया है. रिक्त पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के बाद जो बच जायेंगे उनका एक पैनल बनाया जायेगा और जब भी कोई काम छोड़कर जायेगा, तो उसी पैनल से एक को लिया जायेगा.
प्रमाणपत्र की जांच के बाद नियुक्ति: जिस बोर्ड का प्रमाणपत्र आवेदक देंगे. उस प्रमाणपत्र की जांच के बाद ही नियुक्ति होगी या उसे वेतन मिलेगा. काउंसेलिंग के 20 दिनों के भीतर फाइनल मेरिट लिस्ट आयेगा.
इन पदों पर होगी नियुक्ति
सेंटर मैनेजर, एडमिन सह एकाउंट असिस्टेंट , कैश मैनेजर , सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, मोबिलिटी इंस्ट्रक्शन, ओडियोलॉजिस्ट
सह स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट, परामर्शी व क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट टेक्नीशियन ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट, टेक्नीशियन-स्पीच एंड हियरिंग, टेक्नीशियन प्रोस्थेटिक एंड ऑर्थोटिक पारा मेडिकल व केयरगिवर सहित अन्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




