पटना : चोरी के टीवी के साथ रेस्टोरेंट कर्मी हुआ गिरफ्तार
Updated at : 04 Nov 2019 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : चोरी की टीवी व दो मोबाइल के साथ एक युवक को जक्कनपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक का नाम रवि कुमार है और वह समस्तीपुर का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार रवि मीठापुर स्थित हुनर रेस्टोरेंट में काम करता था. साल 2018 में ग्राहकों के लिए मालिक […]
विज्ञापन
पटना : चोरी की टीवी व दो मोबाइल के साथ एक युवक को जक्कनपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक का नाम रवि कुमार है और वह समस्तीपुर का रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार रवि मीठापुर स्थित हुनर रेस्टोरेंट में काम करता था. साल 2018 में ग्राहकों के लिए मालिक ने एलइडी टीवी लगाया था, जिसे देर रात उसने टीवी खोल कर अपने किराये के मकान में लेकर चला गया. इतना ही नहीं घटना के दो दिन बाद रेस्टोरेंट से दो मोबाइल की चोरी हुई. इसके बाद मालिक ने जक्कनपुर थाने में एफआइआर दर्ज कराया था.
एक साल बाद हुआ चोरी का खुलासा
रेस्टोरेंट मालिक ने 30 जुलाई 2018 को जक्कनपुर थाने में एफआइआर दर्ज कराया था. बड़ी बात तो यह है कि चोरों पर संदेह नहीं हो इसके लिए रवि रेस्टोरेंट में ही काम कर रहा और घटना से अनजान बना रहा.
वहीं, रेस्टोरेंट में ही काम करने वाला एक अन्य कर्मी उसके किराये के मकान में गया और टीवी देख मालिक को फोन किया. पुलिस ने जब रवि के घर में छापेमारी की तो मामले का खुलासा हुआ. एक साल बाद आरोपित को पुलिस ने पकड़ चोरी का खुलासा किया. वहीं जक्कनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि आरोपित रवि के घर की तलाशी ली गयी तो चोरी की टीवी व मोबाइल बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




