पटना : अपार्टमेंटों में ऊपरी तल्ले पर हौज बनाकर अर्घ देने की भी है तैयारी

Updated at : 02 Nov 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अपार्टमेंटों  में ऊपरी तल्ले पर हौज बनाकर अर्घ देने की भी है तैयारी

पटना : राजधानी पटना में कुछ घाटों से गंगा मइया के दूर चले जाने व गंगा किनारे बढ़ती परेशानी को लेकर छठव्रती अपने घरों, अपार्टमेंटों में सकून से पूजा संपन्न करते हैं. इसके लिए कई अपार्टमेंटों के सबसे ऊपरी तल्ले पर लोगों ने इसका इंतजाम कर रखा है. अब यह प्रचलन काफी बढ़ गया है. […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना में कुछ घाटों से गंगा मइया के दूर चले जाने व गंगा किनारे बढ़ती परेशानी को लेकर छठव्रती अपने घरों, अपार्टमेंटों में सकून से पूजा संपन्न करते हैं.

इसके लिए कई अपार्टमेंटों के सबसे ऊपरी तल्ले पर लोगों ने इसका इंतजाम कर रखा है. अब यह प्रचलन काफी बढ़ गया है. लोग छतों पर स्थायी हौज (पानी जमा रखनेवाला) का निर्माण करा लिये हैं. ताकि छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ दे सकें. दीघा पोल्सन रोड स्थित महेंद्रपुरम सोसाइटी में रहनेवाले कई छठव्रती पिछले तीन साल से महेंद्रपुरम अपार्टमेंट में छठ पूजा मना रहे हैं.

अपार्टमेंट में रहनेवाले दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सोसाइटी में छठ पूजा होने से सौहार्द वातावरण देखने को मिलता है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से भी वे गंगा किनारे के घाटों पर जाकर पूजा करने से परहेज करते हैं.

घाट किनारे की स्थिति से छठव्रतियों को काफी परेशानी होती है. अब तो काफी दूर चलना पड़ता है. छत पर बने हौद की सफाई कर दी गयी है. शनिवार को चारों तरफ पूरी लाइटिंग होगी. अपार्टमेंट में रहनेवाले संजीव सिंह व जवाहर सिंह भी छत पर जाकर ही पूजा करते हैं. पाटलिपुत्र कॉलोनी के चर्च रोड स्थित केदार कुंज में रहनेवाले जयदेव मिश्रा पिछले आठ साल से अपार्टमेंट में ही पूजा संपन्न करते हैं. इसके अलावा दो और परिवार भी छठ पूजा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में आनेवाले किरायेदार भी पूजा करते रहे हैं. इसके लिए छत पर हौज बनाया गया है.

इसका रंग रोगन पूरा हो गया है. अब उसमें पानी भरा जायेगा. न्यू जक्कनपुर स्थित श्रीराम पथ में घर में बने अस्थायी तालाब की सौरव, सलोनी व अभिषेक ने सफाई की. कहते हैं कि परिवार काफी बड़ा हाेने के कारण छठ पर बड़ी संख्या में सदस्य पहुंचते हैं. इसलिए घर में ही अस्थायी तालाब का निर्माण कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन