छात्रों को मिलेगी स्पेशल कोचिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 8:03 AM
विज्ञापन
पटना : सभी नवोदय विद्यालयों में मनोचिकित्सक की नियुक्ति होगी. इसके लिए तैयारी हो रही है. 300 से अधिक स्टूडेंट्स रहने पर एक महिला और एक पुरुष काउंसेलर रहेंगे. 300 से कम स्टूडेंट्स होने पर वहां केवल एक महिला काउंसेलर स्टूडेंट्स की काउंसेलिंग करेगी. नवोदय विद्यालय को नयी उड़ान देने के लिए सभी लोग प्रयास […]
विज्ञापन
पटना : सभी नवोदय विद्यालयों में मनोचिकित्सक की नियुक्ति होगी. इसके लिए तैयारी हो रही है. 300 से अधिक स्टूडेंट्स रहने पर एक महिला और एक पुरुष काउंसेलर रहेंगे. 300 से कम स्टूडेंट्स होने पर वहां केवल एक महिला काउंसेलर स्टूडेंट्स की काउंसेलिंग करेगी. नवोदय विद्यालय को नयी उड़ान देने के लिए सभी लोग प्रयास करें.
यह बातें मंगलवार को नवोदय विद्यालय के डीसी डॉ डीएस कुमार ने कही. वह एसकेएम हॉल में स्टूडेंट यूनियन ऑफ नवोदया की ओर से पहले रीजनल एलुमनाइ मीट को संबोधित कर रहे थे. स्टूडेंट यूनियन नवोदय के प्रेसिडेंट राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया.
कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने ब्लड डोनेट किया. ब्लड डोनेशन कैंप में करीब 15 स्टूडेंट्स ने ब्लड डोनेट किया. कार्यक्रम में पीएमसीएसएच ब्लड बैंक के सीएमओ उपेंद्र सिन्हा ने ब्लड डोनेट करने के फायदे बताये. पहले रीजनल एलुमनाइ मीट में 1986 बैच से लेकर 2019 बैच के स्टूडेंट्स मौजूद थे, लेकिन यह मौजूदगी काफी कम थी. एसकेएम हॉल पूरी तरह से खाली था. लेकिन कार्यक्रम में शामिल होने वालों की खुशी देखते बन रही थी.
उन्हें कुर्सियां खाली रहने का दुख नहीं बल्कि जो भी मिले वो बहुत दिनों के बाद मिले. इस कारण सभी लोग मस्ती करते हुए नजर आये. इस दौरान सीनियर्स और जूनियर्स ने अपना परिचय दिया. कार्यक्रम की शुरुआत म्यूजिक टीचर हरिशंकर और उनकी टीम ने घर में पधारो गजानदं जी मेरे घर में पधारो गीत की प्रस्तुति से किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










